
जोश हेजलवुड को स्कैन के लिए हॉस्पिटल भी ले जाया गया है, क्योंकि उनको काफ की मशल्स में समस्या है। स्कैन के बाद पता चलेगा कि, वे इस मैच में आगे गेंदबाजी कर पाएंगे या नहीं। अगर उनको गंभीर चोट है तो सीरीज के बाकी दो मैचों के महत्व को देखते हुए जोश हेजलवुड को इस मैच से बाहर रखने का फैसला किया जा सकता है।
हालांकि, यह स्कैन्स के बाद ही पता चलेगा। इस बात की जानकारी खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी है। जोश हेजलवुड इस मैच में 6 ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं और एक विकेट भी ले चुके हैं। उन्होंने विराट कोहली को विकेट के पीछे एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराया था।
चोट की वजह से एडिलेड टेस्ट नहीं खेले थे Josh Hazlewood
गौरतलब है कि, चोट के कारण जोश हेजलवुड एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह स्कॉट बोलैंड को मौका दिया गया था। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। बावजूद इसके जोश हेजलवुड ने वापसी की और अब वे चोटिल हो गए हैं। उन्होंने पर्थ टेस्ट मैच में ठीक ठाक गेंदबाजी की थी।
जोश हेजलवुड अगर उपलब्ध नहीं होते हैं तो पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क पर ज्यादा गेंदबाजी करने का दबाव होगा और इसके अलावा नाथन लियोन और मिचेल मार्श को भी गेंदबाजी करनी होगी। मार्श ने एडिलेड और ब्रिसबेन में ज्यादा गेंदबाजी नहीं की है।
‘भारत का लेवल अब अलग है’ टीम इंडिया के व्हाइट बाॅल डोमिनेंस पर बोले कैरेबियाई दिग्गज विव रिचर्ड्स
T20 World Cup 2026: “वह बहुत गुस्से में था” – सूर्यकुमार यादव ने अक्षर पटेल से क्यों मांगी माफी?
IPL 2026: सूर्यकुमार यादव या हार्दिक पंड्या, कौन करेगा मुंबई इंडियंस की कप्तानी?
वर्ल्ड चैंपियन हार्दिक पांड्या की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में दर्ज हुई शिकायत 

