Skip to main content

ताजा खबर

Jeffrey Vandersay ने दूसरे वनडे में भारत की बल्लेबाजी लाइनअप को किया पूरी तरह से तहस-नहस, POTM अवार्ड भी इस शानदार स्पिनर ने किया अपने नाम

Jeffrey Vandersay ने दूसरे वनडे में भारत की बल्लेबाजी लाइनअप को किया पूरी तरह से तहस-नहस, POTM अवार्ड भी इस शानदार स्पिनर ने किया अपने नाम

Jeffrey Vandersay (Photo Source: Getty Images)

आज यानी 4 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका ने भारत को 32 रनों से हराया। इस मुकाबले में श्रीलंका की ओर से युवा स्पिनर Jeffrey Vandersay ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कुल 6 विकेट झटके। Jeffrey Vandersay की फिरकी के आगे भारत के किसी भी बल्लेबाज की एक ना चली।

बता दें, श्रीलंका ने दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 240 रन बनाए। टीम की ओर से कमिन्दु मेंडिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 40 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। कमिन्दु मेंडिस के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 30 रनों का योगदान दिया है जबकि अविष्का फर्नांडो ने भी 40 रन बनाए।

कप्तान चरिथ असलंका ने 25 रनों का योगदान दिया जबकि Dunith Wellalage ने 39 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने 10 ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत तो काफी अच्छी की लेकिन जैसे ही कप्तान रोहित शर्मा आउट हुए टीम पूरी तरह से बिखर गई। श्रीलंका की ओर से बेहतरीन स्पिनर Jeffrey Vandersay ने घातक गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट झटके। भारत का ऐसा कोई भी बल्लेबाज नहीं था जो उनके खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी कर पाया हो। Jeffrey Vandersay की इसी बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया।

श्रीलंका ने दूसरा वनडे अपने नाम किया

बता दें, इस मैच में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 97 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की थी। हालांकि पहला विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम पूरी तरह से डगमगा गई। टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 64 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में पांच चौके और चार छक्के जड़े। शुभमन गिल की बात की जाए तो सलामी बल्लेबाज ने 35 रनों का योगदान दिया।

विराट कोहली एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 14 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे अपना खाता भी नहीं खोल पाए। अक्षर पटेल ने 44 रनों की बहुमूल्य पारी खेली लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। श्रेयस अय्यर भी 7 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। भारत दूसरे वनडे में 208 रन पर ऑलआउट हो गया। तीन मैच की वनडे सीरीज में श्रीलंका 1-0 से आगे है।

আরো ताजा खबर

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुई भारत तो इन 3 नए गेंदबाजों को मौका देगा बीसीसीआई: रिपोर्ट्स 

Team India (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक नई योजना पर काम कर रहा है। वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे...

अजिंक्य रहाणे को कभी उतना सम्मान नहीं मिला, जितना उन्हें मिलना चाहिए था: सुनील गावस्कर

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अजिंक्य रहाणे की जमकर तारीफ...

“डिफेंसिव से आक्रामक हुए रवींद्र जडेजा, अब हर गेंद पर चाहते हैं विकेट”: पुजारा ने की सराहना

Cheteshwar Pujara Highlights Ravindra Jadeja’s Shift to an Aggressive Wicket-Taking Mindset (image via X) पूर्व साथी खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा के अनुसार, भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट मैचों में अपनी...

‘उसका सेलेक्शन तब नहीं होगा, जब तक वह खुद सेलेक्टर न बन जाए’ शास्त्री की वर्ल्ड कप 2027 टीम पर पूर्व भारतीय का बड़ा बयान 

Ravi Shastri (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अपनी पसंदीदा भारतीय टीम चुनी।...