Skip to main content

ताजा खबर

Jasprit Bumrah हुए चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड से बाहर, BCCI ने किया स्क्वॉड में एक और चौंकाने वाला बदलाव

Jasprit Bumrah हुए चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड से बाहर, BCCI ने किया स्क्वॉड में एक और चौंकाने वाला बदलाव

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है और टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। बुमराह अभी भी अपनी पीठ की चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। यह चोट उन्हें जनवरी में सिडनी टेस्ट के दौरान लगी थी, जिसके कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ वाइट बॉल सीरीज से भी बाहर हो गए थे। उनकी जगह हर्षित राणा को टीम में एंट्री मिली है।

इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड में एक और बदलाव हुआ है। बैकअप ओपनर यशस्वी जायसवाल की जगह वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल किया गया है। बुमराह की बात करें तो हाल ही में बेंगलुरु में स्कैन के दौरान उनकी पीठ में कोई गंभीर समस्या सामने नहीं आई थी, लेकिन वो अभी पूरी तरह से गेंदबाजी के लिए तैयार नहीं हैं। उनके रिकवरी की निगरानी बीसीसीआई की मेडिकल टीम कर रही है।

आपको बता दें कि, जसप्रीत बुमराह एक बार फिर चोट के कारण आईसीसी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 2022 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में भी वह पीठ की चोट के चलते नहीं खेल पाए थे, जिसके बाद उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी थी। आईसीसी ने सभी आठ भाग लेने वाली टीमों को 11 फरवरी तक अपनी अंतिम 15 सदस्यीय टीम घोषित करने की समय सीमा दी थी।

इसके बाद किसी भी बदलाव को टूर्नामेंट की टेक्नीकल कमिटी से मंजूरी लेनी होगी। बुमराह की जगह हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है, उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। दूसरी तरफ यशस्वी जायसवाल को 15 सदस्यीय टीम से बाहर किया गया है। उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़े:- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से ठीक पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर पर लगा बड़ा आरोप, मैच फिक्सिंग के लिए आईसीसी ने लगाया 5 साल का बैन

Champions Trophy के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती

আরো ताजा खबर

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...

SM Trends: 5 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज व टेस्ट उपकप्तान केएल राहुल, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मुश्किल पिच पर प्रैक्टिस करते...

बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट

Ajit Agarkar VVS Laxman (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में मुख्य चयनकर्ता के पद को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के...

LPL 2026: पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान लंका प्रीमियर लीग में इस टीम के मालिक बने 

Zaheer Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने क्रिकेट में अपनी ओनरशिप (मालिकाना हक) का दायरा बढ़ाया है। उन्होंने और बिजनेसमैन नागेंद्र...