
Jasprit Bumrah Injured (Photo Source: X)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। मुकाबले में इस वक्त दूसरे दिन का खेल जारी है। इस बीच सिडनी टेस्ट से टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही। टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए हैं।
मैच के दूसरे दिन के खेल में उनको चोट लगी जिसकी वजह से मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। बुमराह की गैर मौजूदगी में विराट कोहली ने कप्तानी का जिम्मा संभाला। जसप्रीत बुमराह दूसरे दिन के खेल में लंच के बाद चोटिल होने के बाद मैदान से बाहर चले गए। सिडनी से आई खबर के मुताबिक उनको स्कैन के लिए ले जाया गया है। ऐसे में टीम के प्लेयर्स और फैंस यही उम्मीद करेंगे कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर न हो।
लंच के बाद स्कैन के लिए हॉस्पिटल गए Jasprit Bumrah
जसप्रीत बुमराह लंच के बाद मैदान पर नजर नहीं आए हैं। उन्हें सपोर्ट स्टाफ के साथ मैदान से बाहर जाते हुए देखा गया। इस दौरान वह टीम इंडिया की मैच जर्सी में भी नहीं थे। उन्होंने ट्रेनिंग किट पहना हुआ था. जिसके बाद माना जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह को चोट लगी है। इसके अलावा ग्राउंड के बाहर हुए एक कार में भी देखा गया। दरअसल, जसप्रीत बुमराह को कोई चोट लगी है और उन्हें टीम स्टाफ के साथ स्कैन के लिए भेजा गया है।
🚨 BUMRAH LEAVES FOR SCANS. 🚨
– Fingers are crossed…!!! 🤞pic.twitter.com/HAdB2tudiX
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 4, 2025
जसप्रीत बुमराह ने इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक 32 विकेट लिए हैं। ऐसे में बुमराह का मैदान छोड़कर जाना टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका है। सिडनी टेस्ट की इस पारी में बुमराह ने अभी तक 10 ओवर फेंके हैं और 2 विकेट भी हासिल किए हैं। बुमराह के मैदान छोड़ने के बाद गेंदबाजी का सारा जिम्मा सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा पर है।
बुमराह की चोट कितनी गंभीर है और कब तक ठीक होंगे, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऐसे में भारतीय फैंस यही दुआ करेंगे कि बुमराह की ये चोट ज्यादा गंभीर न हो और वो जल्द से जल्द मैदान पर वापसी करें।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

