Skip to main content

ताजा खबर

Jasprit Bumrah ने फाइफर लेकर तोड़े कई रिकॉर्ड, कपिल देव के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

Jasprit Bumrah (Source X)

भारतीय तेज गेंदबाज और पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर नया इतिहास रच दिया है। पर्थ टेस्ट मैच के दूसरे दिन बुमराह ने एलेक्स कैरी को आउट करने के साथ ही दिग्गज गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है। पर्थ टेस्ट में पहले दिन भारतीय टीम पहली पारी में 150 रनों पर ढेर हो गई थी। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट खोकर 67 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए थे।

बुमराह ने मैच के पहले दिन डेब्यूटेंट नाथन मैकस्वीनी (10), उस्मान ख्वाजा (8), स्टीव स्मिथ (0) और पैट कमिंस (3) का शिकार किया। वहीं, तेज गेंदबाज ने शनिवार को दूसरे दिन एलेक्स कैरी (21) को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों लपकवाया और पांच विकेट हॉल पूरा किया। उन्होंने इसी के साथ एक खास लिस्ट में पूर्व भारतीय दिग्गज कपिल देव को पछाड़ दिया।

दरअसल, बुमराह सेना (SENA) देशों में टेस्ट में सबसे कम पारियों में सबसे अधिक फाइफर लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने सेना में 51 पारियों में सातवीं बार यह कारनामा किया है। वहीं, कपिल ने 62 पारियों में सात बार पांच विकेट हॉल लिए। बुमराह सेना में टेस्ट में सर्वाधिक पांच विकेट हॉल लेने वाले एशियाई गेंदबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

इस लिस्ट में टॉप पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम हैं, जिन्होंने यहां 11 पांच विकेट हॉल लिए। दूसरे नंबर पर मुथैया मुरलीधरन (10) हैं। बता दें कि SENA देशों में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया हैं।

बुमराह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से नौवें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 11वीं बार पांच विकेट लिया। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान और ईशांत शर्मा ने भी 11-11 बार पांच विकेट हॉल लिया था। श्रीनाथ और एरापल्ली प्रसन्ना ने 10-10 बार करियर में फाइफर हासिल किया। इस सूची में टॉप पर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैं। उन्होंने 37 बार यह कमाल किया है। अश्विन पर्थ में नहीं खेल रहे हैं। पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले (35) दूसरे और हरभजन सिंह (25) तीसरे स्थान पर हैं।

इस 5 विकेट हॉल की बदौलत बुमराह ने अब कपिल देव के महान कीर्तिमान की बराबरी कर ली है। बुमराह अब SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में सबसे ज्यादा 5 विकेट लेने के मामलें में कपिल देव के बराबर पहुंच गए हैं। दोनों गेंदबाजों के नाम SENA देशों में 7-7 5 विकेट हॉल हैं।

SENA देशों में सबसे ज्यादा 5 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

7 बार – जसप्रीत बुमराह (51 पारी)*

7 बार – कपिल देव (62 पारी

SENA देश में सबसे ज्याद पांच विकेट हॉल लेने वाले एशियाई गेंदबाज

11 – वसीम अकरम (पाकिस्तान)

10 – मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)

8 – इमरान खान (पाकिस्तान)

7 – जसप्रीत बुमराह (भारत)*

7 – कपिल देव (भारत)

আরো ताजा खबर

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...

गेंद ही नहीं, बल्ले से भी दिखाया दम! 3 मौके जब मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से दिया अहम योगदान

3 times Mohammed Shami made crucial contributions with the bat in Tests (image via getty) मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को भारत के प्रीमियम फास्ट बॉलर मैच विनर्स में से एक...