Skip to main content

ताजा खबर

Jasprit Bumrah ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खोला एक और पंजा, तोड़ा कपिल देव का ये रिकॉर्ड

Jasprit Bumrah ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खोला एक और पंजा तोड़ा कपिल देव का ये रिकॉर्ड
Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रविवार को ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट के दूसरे दिन एक और पांच विकेट पूरा किया। 31 वर्षीय खिलाड़ी ने अनिल कुंबले की बराबरी करते हुए ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में अपना चौथा पांच विकेट हॉल दर्ज किया। बुमराह ने 5 विकेट हॉल करके एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

जसप्रीत बुमराह अब SENA देशों में भारत की ओर से सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। ऐसा कर बुमराह ने कपिल देव (Kapil Dev) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।  बुमराह के नाम आठवीं बार सेना देशों में (SENA देशों का मतलब है – साउथ अफ़्रीका, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, और ऑस्ट्रेलिया) 5 विकेट हॉल करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वहीं, कपिल देव ने अपने टेस्ट करियर में 7 बार पांच विकेट हॉल SENA देशों में करने में सफल रहे थे। वहीं, जहीर खान ने 6 बार ऐसा कारनामा अपने टेस्ट करियर में किया था।

SENA देशों  में भारत के लिए सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले खिलाड़ी (सभी फॉर्मेट)

11 – जसप्रीत बुमराह*

10 – कपिल देव

9 – अनिल कुंबले

8 – इशांत शर्मा

8 – बी चंद्रशेखर

जसप्रीत बुमराह ने इस पारी में उस्मान ख्वाजा (21), नाथन मैकस्वीनी (9), मार्नस लाबुशेन (12), स्टीव स्मिथ (101) और ट्रेविस हेड(152) को पवेलियन भेजा।ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर के शुरुआती 5 विकेट बुमराह ने ही लिए। स्मिथ (101) और हेड (152) ने कंगारू टीम की पारी संभाला और अपनी टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

आपको बता दें कि, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले तेज गेंदबाजों की लिस्ट में जसप्रीत बुमराह ने टॉप कर लिया है। वह नंबर-1 के पायदान पर संयुक्त रूप से ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के साथ मौजूद हैं।

WTC में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल-

जसप्रीत बुमराह- 9

पैट कमिंस- 9

कगिसो रबाडा- 7

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...