Skip to main content

ताजा खबर

Jasprit Bumrah की चोट पर सामने आई बड़ी रिपोर्ट, चैंपियंस ट्रॉफी से हो सकते हैं बाहर

Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

Jasprit Bumrah Doubtfull For Champions Trophy: फरवरी में टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी खेलना है, इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जिन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान चोट लगी थी, उनका चैंपियंस ट्रॉफी में भी खेल पाना मुश्किल लग रहा है।

सिडनी में खेले गए आखिरी टेस्ट के दौरान उनकी कमर में चोट आई थी। बताया जा रहा है कि उन्हें फ्रेक्चर नहीं हुआ है, लेकिन सूजन जरूर है। उन्हें NCA में रिपोर्ट करने को कहा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि बुमराह मार्च के पहले हफ्ते तक पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। अगर ऐसा हुआ तो वह चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट मैचों में वापसी कर सकते हैं। बता दें, चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होना है, वहीं फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा।

Jasprit Bumrah को लेकर सामने आई बड़ी रिपोर्ट

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ता इस बात पर विचार कर रहे हैं कि उन्हें बुमराह को 15 खिलाड़ियों की टीम में शामिल करना चाहिए या उन्हें टूर्नामेंट के लिए रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में शामिल करना चाहिए। बीसीसीआई पहले आईसीसी को प्रोविजनल स्क्वॉड सौंपेगा, बोर्ड के पास 12 फरवरी तक बिना किसी की इजाजत के स्क्वॉड में बदलाव करने का का रहेगा। इस दौरान वह बुमराह पर नजर रख सकते हैं।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा कि, “वह (बुमराह) अपने रिहैब के लिए एनसीए जाएंगे। शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें फ्रैक्चर नहीं है लेकिन उनकी पीठ पर सूजन है। इसलिए एनसीए उनकी रिकवरी पर नजर रखेगा और वह तीन सप्ताह तक वहीं रहेंगे। लेकिन इसके बाद भी उन्हें एक या दो मैच खेलने होंगे, भले ही वे उनकी मैच फिटनेस जांचने के लिए आयोजित अभ्यास मैच ही क्यों न हों।”

भारत का आखिरी ग्रुप मैच, न्यूजीलैंड के खिलाफ, 2 मार्च को है। अभी तक यह साफ नहीं है कि बुमराह खेलने के लिए तैयार होंगे या नहीं। इससे पहले, भारत 20 फरवरी को बांग्लादेश और 23 फरवरी को पाकिस्तान से खेलेगा। भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा, क्योंकि टीम ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था और आईसीसी हाइब्रिड मॉडल पर सहमत हो गया था।

আরো ताजा खबर

‘वो खेलना चाहिए था यार! वो उनकी पैंट उतार देता’ – 15 साल के सूर्यवंशी को प्लेइंग XI से बाहर रखने पर रवि शास्त्री का फूटा गुस्सा

Ravi Shastri Slams Team Management Over Continued Omission of Vaibhav Sooryavanshi (image via getty) भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के टीनएज सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी को...

IPL 2027: हार्दिक पांड्या को लेकर MI और CSK के बीच नहीं चल रही कोई बात, दोनों टीमों ने ट्रेड की खबरों को नकारा

MI and CSK deny talks of potential trade involving Hardik Pandya ahead of IPL 2027 (image via X) मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने 2027 आईपीएल से पहले हार्दिक...

‘वह भारत के पुराने ‘बॉस बेबी’ हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी पर बोले अजय जडेजा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान अजय जडेजा टी20 टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। बता दें इंग्लैंड...

“इंग्लैंड में मेरा सही इस्तेमाल नहीं हुआ, मैं और मौके पाने का हकदार था” – शार्दुल ठाकुर का बड़ा बयान

Shardul Thakur feels he deserved more opportunities (image via getty) शार्दुल ठाकुर ने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि पिछले साल इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला में उनका उपयोग कैसे...