Skip to main content

ताजा खबर

Irani Trophy 2024: शार्दुल ठाकुर और श्रेयस अय्यर को मुंबई टीम की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा, इस अनुभवी खिलाड़ी को सौंपी गई कप्तानी की कमान

Irani Trophy 2024: शार्दुल ठाकुर और श्रेयस अय्यर को मुंबई टीम की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा, इस अनुभवी खिलाड़ी को सौंपी गई कप्तानी की कमान

Shreyas Iyer and Ajinkya Rahane (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और अनुभवी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को आगामी ईरानी कप के मुंबई बनाम रेस्ट ऑफ़ इंडिया मैच में खेलते हुए देखा जाएगा। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को अभी आगामी मैच के लिए अपने पूरे स्क्वॉड की घोषणा करनी है। यह मुकाबला लखनऊ में 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक खेला जाएगा।

आगामी मैच की मुंबई टीम की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में इसी साल मुंबई ने 42वीं बार रणजी ट्रॉफी को अपने नाम किया था। शार्दुल ठाकुर पूरी तरह से फिट है और उनके आने से मुंबई के बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही लाइनअप को काफी मजबूती मिलेगी। MCA के टॉप के अधिकारी ने इस बात का खुलासा किया कि शार्दुल ठाकुर ने हाल ही में KSCA टूर्नामेंट में भाग लिया था और आगामी फर्स्ट क्लास मैच के पांचो दिन के लिए उन्होंने खुद को उपलब्ध रखा है।

श्रेयस अय्यर जो इस समय खेले जा रहे बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज की टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए थे उन्हें मुंबई बनाम रेस्ट आफ इंडिया मैच में खेलते हुए देखा जाएगा। आगामी मैच में भी श्रेयस अय्यर अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। बता दें कि श्रेयस अय्यर ने हाल ही में खत्म हुए दिलीप ट्रॉफी 2024 में इंडिया D टीम की कप्तानी की थी। इस टूर्नामेंट में भी उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था।

भारत को इसी साल नवंबर महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है और श्रेयस अय्यर भी अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे।

नए NCA का उद्घाटन 28 सितंबर को होगा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस बात की घोषणा कर दी है कि बेंगलुरु में नए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन 28 सितंबर को होगा। इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने राज्य संगठन को ईमेल के जरिए दी है।

ईमेल में उन्होंने लिखा है कि, ‘उम्मीद करता हूं कि यह संदेश आपको मिल जाए। इस शानदार अवसर के लिए मैं आपको निमंत्रण देना चाहता हूं। 28 सितंबर को बेंगलुरु में नए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन किया जाएगा। नए एनसीए में तीन विश्व स्तरीय खेल के मैदान, 45 अभ्यास पिच, इंदौर क्रिकेट पिच, ओलंपिक आकार का स्विमिंग पूल और अत्यधिक ट्रेनिंग रिकवरी और खेल विज्ञान सुविधाएं होगी। यह पहल हमारे देश के वर्तमान और भविष्य खिलाड़ियों को और भी बेहतर वातावरण देने के लिए शुरू की गई है।’

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...

1 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से...

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...