Skip to main content

ताजा खबर

Irani Cup 2024, Day 3 Review: अभिमन्यु ईश्वरन के 151* रनों की शानदार पारी के बाद, रेस्ट ऑफ इंडिया का मुंबई पर शानदार पलटवार

Mumbai vs Rest of India, Irani Cup (Image Credit- Twitter X)

Irani Cup 2024: ईरानी कप का 61वां सीजन मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया (Mumbai vs Rest of India) के बीच, लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो आज 3 अक्टूबर, गुरूवार को खेल का तीसरा दिन समाप्त हुआ।

तो वहीं खेल के तीसरे दिन की समाप्ति पर रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 289 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय अभिमन्यु ईश्वरन 151* और ध्रुव जुरेल 30* रन बनाकर मौजूद हैं। रेस्ट ऑफ इंडिया अभी भी मुंबई से 248 रनों से पिछड़ रही है।

रेस्ट ऑफ इंडिया का मुंबई पर शानदार पलटवार

खेल के आज के दिन के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो दूसरे दिन के स्टंप के समय 536 रन बनाने वाली मुंबई पारी में 1 रन और जोड़ पाई कि उसका 10वां विकेट गिर गया। मुंबई ने पहली पारी में 141 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद, 537 रनों के कुल स्कोर पर अपने सारे विकेट गंवा दिए।

हालांकि, इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी रेस्ट ऑफ इंडिया को पहला झटका कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (9) के रूप में जल्दी लगा, टीम के 40 रनों के कुल स्कोर पर उन्हें मोहम्मद जुनैद खान ने पृथ्वी शाॅ के हाथों कैच आउट कराया।

इसके बाद लेकिन दिलीप ट्राॅफी में शानदार फाॅर्म में नजर आए साई सुदर्शन 32 रन बनाकर तनुष कोटियान के खिलाफ LBW आउट हो गए। देवदत्त पडिक्कल (16) और ईशान किशन (38) ने भी निराश किया।

लेकिन सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने एक छोर संभाल के रखा। 26वां फर्स्ट क्लास शतक लगाने के बाद उन्होंने अपनी क्लास बल्लेबाजी और आगे बढ़ाते हुए स्टंप के समय 212 गेंदों में 12 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 151 रन बना लिए हैं। विकेटीकपर ध्रुव जुरेल (30) से उनको अभी तक अच्छा साथ मिला है।

दोनों के अभी तक 61 रनों की अटूट साझेदारी हो चुकी है, जो खेल के चौथे दिन और बढ़ती हुई नजर आएगी। मुंबई के लिए अभी तक गेंदबाजी में मोहित अवस्थी को 2 तो मोहम्मद जुनैद खान व तनुष कोटियान को 1-1 विकेट मिला है।

Another action-packed day!

Rest of India move to 289/4 on the back of a splendid 151* from Abhimanyu Easwaran.

They trail by 248 runs with Easwaran & Dhruv Jurel (30*) at the crease.#IraniCup | @IDFCFIRSTBank

Follow the match ▶️ https://t.co/Er0EHGOZKh pic.twitter.com/bReWj4aeaH

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) October 3, 2024

আরো ताजा खबर

‘उसे अगला सचिन मत कहिए’ वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिनेश कार्तिक की बड़ी अपील

Dinesh Karthik Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम काफी चर्चा में है। आईपीएल 2026 में शानदार...

IPL 2026: ‘यह धोनी की CSK नहीं है’ – CSK के एलिमिनेट होने के बाद अश्विन ने की बड़े बदलाव की मांग

IPL 2026 Dhoni’s CSK Ravichandran Ashwin (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सफर बेहद निराशाजनक तरीके से खत्म हुआ। गुजरात टाइटंस के खिलाफ...

22 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी का विस्तार करेगा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने पिछले साल शुरू हुई ‘विमेंस इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी’ का दायरा बढ़ाने...

SM Trends: 22 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अरविंदा डी सिल्वा एक वायरल वीडियो में 60 साल की उम्र में भी गेंद को पुल करते हुए नजर...