Skip to main content

ताजा खबर

Irani Cup 2024, Day 1 Review: खेल के पहले दिन रहाणे समेत मुंबई के लिए इन खिलाड़ियों ने लगाई हाफ सेंचुरी 

Irani Cup 2024 Day 1 Review खेल के पहले दिन रहाणे समेत मुंबई के लिए इन खिलाड़ियों ने लगाई हाफ सेंचुरी

Mumbai vs Rest of India, Irani Cup (Image Credit- Twitter X)

Irani Cup 2024, Day 1 Scorecard: ईरानी कप का 61वां सीजन आज 1 अक्टूबर, मंगलवार से को मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया (ROI) के बीच शुरू हो चुका है। दोनों टीमों के बीच खिताबी जंग के लिए यह मैच इस बार, लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल विहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

तो वहीं आज मंगलवार को खेल का पहला दिन समाप्त हुआ और पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने स्टंप के समय 68 ओवर बाद 4 विकेट के नुकसान पर 237 रन बना लिए हैं। मुंबई की ओर से आज तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए हैं। तो वहीं क्रीज पर इस समय अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 86* और सरफराज खान 54* रन बनाकर मौजूद हैं।

ईरानी कप 2024, पहले दिन के खेल का हाल

दूसरी ओर, आपको इस मैच के बारे में बारे में विस्तार से बताएं, तो रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला कर, मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को पहला झटका बहुत ही जल्द लगा। पृथ्वी शाॅ 4 रन बनाकर तीसरे ओवर में मुकेश कुमार के खिलाफ कैच आउट हो गए।

इसके अलावा सलामी बल्लेबाज आयुष मातरे भी 19 रन बनाकर मुकेश कुमार का शिकार बने। हालांकि, दिलीप ट्राॅफी के दौरान फाॅर्म रहे विकेटकीपर हार्दिक तैमोर बिना कोई रन बनाए एक बार फिर मुकेश कुमार के खिलाफ आउट हो गए।

हालांकि, इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अजिंक्य रहाणे ने जिम्मेदारी से खेलते हुए श्रेयस अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 132 रनों की साझेदारी कर, मुंबई की पारी को संभाला। श्रेयस 57 रन बनाकर यश दयाल के खिलाफ कैच आउट हुए।

लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आए सरफराज खान दिन का खेल खत्म होने तक 54* रन बनाकर, रहाणे का साथ देते रहे। दोनों के बीच अभी तक 5वें विकेट के लिए 98 रनों की अटूट साझेदारी हो चुकी है, जो खेल के दूसरे दिन और बढ़ती हुई नजर आ रही है। रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए मुकेश कुमार को 3 तो यश दयाल को 1 विकेट मिला है।

আরো ताजा खबर

‘उसे अगला सचिन मत कहिए’ वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिनेश कार्तिक की बड़ी अपील

Dinesh Karthik Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम काफी चर्चा में है। आईपीएल 2026 में शानदार...

IPL 2026: ‘यह धोनी की CSK नहीं है’ – CSK के एलिमिनेट होने के बाद अश्विन ने की बड़े बदलाव की मांग

IPL 2026 Dhoni’s CSK Ravichandran Ashwin (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सफर बेहद निराशाजनक तरीके से खत्म हुआ। गुजरात टाइटंस के खिलाफ...

22 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी का विस्तार करेगा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने पिछले साल शुरू हुई ‘विमेंस इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी’ का दायरा बढ़ाने...

SM Trends: 22 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अरविंदा डी सिल्वा एक वायरल वीडियो में 60 साल की उम्र में भी गेंद को पुल करते हुए नजर...