Skip to main content

ताजा खबर

Irani Cup 2024: यह दोहरा शतक मुशीर खान के लिए है: सरफराज खान ने अपनी रिकॉर्डतोड़ पारी को अपने भाई को किया समर्पित

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X)

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया महत्वपूर्ण मुकाबला मुंबई और रेस्ट ऑफ़ इंडिया के बीच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस मैच में मुंबई की ओर से बेहतरीन बल्लेबाज सरफराज खान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 286 गेंदों में 25 चौके और 4 छक्कों की मदद से 222* रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

सरफराज खान ने अपनी इस पारी के दौरान रेस्ट ऑफ़ इंडिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। हालांकि मैच खत्म होने के बाद सरफराज खान ने अपने इस दोहरे शतक को अपने छोटे भाई मुशीर खान को समर्पित किया जो कार दुर्घटना की वजह से ईरानी कप 2024 के महत्वपूर्ण मुकाबले में भाग नहीं ले पाए थे। मुशीर खान के गर्दन में काफी चोट आई है और उन्हें 3 महीने के लिए क्रिकेट से दूरी बनाने को कहा गया है।

मैच खत्म होने के बाद सरफराज खान ने कहा कि, ‘यह ट्रॉफी टीम की है लेकिन मैंने घर में यह वादा किया था कि मैं मुशीर के लिए शतक बनाऊंगा। यह उनके लिए है।’

बता दें कि, 28 सितंबर को मुशीर खान और उनके पिता अपनी कार से लखनऊ आ रहे थे। रास्ते में उनकी कार डिवाइडर से लड़ गई थी इसके बाद दोनों को काफी चोट आई है।

मुंबई ने ईरानी कप 2024 को अपने नाम किया

मैच की बात की जाए तो मुंबई ने अपनी पहली पारी में सरफराज खान के नाबाद दोहरे शतक की बदौलत 537 रन बनाए। सरफराज खान के अलावा श्रेयस अय्यर ने 57 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 97 रन बनाए। Tanush Kotian ने 64 रनों का योगदान दिया। रेस्ट ऑफ़ इंडिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 416 रन बनाए।

इसके बाद मुंबई ने अपनी दूसरी पारी को 329 रन पर 8 विकेट पर घोषित कर दिया। टीम की ओर से Tanush Kotian ने 114* रन बनाए। उनके अलावा पृथ्वी शॉ ने 76 रनों का योगदान दिया जबकि मोहित अवस्थी ने 51* रन बनाए।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल ने बढ़ाई भारतीय टीम की सिरदर्दी; गिल और बुमराह नहीं खेलेंगे अंतिम दो वनडे

India’s Cramped New Zealand Tour Schedule Forces Rest for Gill, Bumrah Ahead of Tests (image via getty) NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे ने टीम मैनेजमेंट के...

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...