Skip to main content

ताजा खबर

IPL Auction 2025: जानें आईपीएल ऑक्शन में क्या होती है साइलेंट टाई-ब्रेकर बोली?

IPL 2025 Auction (Image Credit- Twitter X)

Know What is a silent tie-breaker bid in IPL auction?: आईपीएल 2025 के लिए ऑक्शन के लिए तैयारियां अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। तो वहीं आईपीएल के 18वें सीजन के लिए ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में होने वाला है। इस ऑक्शन में कुल 333 खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगती हुई नजर आने वाली है।

तो वहीं इस मेगा ऑक्शन के बीच क्रिकेट फैंस के बीच साइलेंट टाई-ब्रेकर बोली को लेकर काफी चर्चा देखने को मिल रही है। इस आर्टिकल में हम आपको इसी साइलेंट टाई-ब्रेकर बोली के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं:

जानें क्या है साइलेंट टाई-ब्रेकर बोली

आईपीएल ऑक्शन में एक साइलेंट टाई ब्रेकर का भी नियम होता है। हालांकि, यह नियम काफी कम आता है। नियम के बारे में आपको बताएं तो साइलेंट टाई ब्रेकर का नियम साल 2010 से आईपीएल चलन में है। यह नियम उस वक्त काम आता है, जब कोई फ्रेंचाइजी किसी खिलाड़ी के लिए आखिरी बोली लगाती है, लेकिन इस दौरान उसका पर्स खत्म हो जाए।

इस दौरान उसकी बोली किसी दूसरी फ्रेंचाइजी की बोली से मैच कर जाती है, तब दोनों फ्रेंचाइजी से लिखित बोली देने को कहा जाता है। इसमें उन्हें आखिरी बोली से ऊपर दिए जाने वाली रकम के बारे में लिखना होता है। इसके बाद इस साइलेंट बोली में जिस टीम की रकम ज्यादा होती है, उसे खिलाड़ी मिल जाता है।

टाई ब्रेक की नीलामी का पैसा फ्रेंचाइजी को बीसीसीआई के देना पड़ता है, लेकिन यह पैसा फ्रेंचाइजी की पर्स वैल्यू ने नहीं कटता है। टाई ब्रेक बोली में रकम पर कोई पाबंदी नहीं होती है। अगर टाई ब्रेक बोली में भी दोनों फ्रेंचाइजी की रकम बराबर रहती है, तो यह प्रक्रिया तब तक दोहराई जाती है, जब तक कि किसी एक फ्रेंचाइजी की रकम दूसरे से ज्यादा न हो जाए।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...