Skip to main content

ताजा खबर

IPL Auction: पंजाब किंग्स द्वारा हर आईपीएल सीजन में खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट देखें यहां 

IPL Auction: पंजाब किंग्स द्वारा हर आईपीएल सीजन में खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट देखें यहां 

PBKS (Image Credit- Twitter X)

पंजाब किंग्स (PBKS) जिसे 21 फरवरी 2021 से पहले किंग्स इलेवन पंजाब के नाम से जाना जाता था, को साल 2008 में चार सह-मालिकों के एक संघ द्वारा 304 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। हालांकि, कम बोली लगाने वाली फ्रेंचाइजी होने के बावजूद भी टीम साल दर साल ऑक्शन में एक प्रतिस्पर्धी टीम बनी हुई।

लेकिन आईपीएल के 18 सीजन के बाद भी टीम का ट्राॅफी कैबिनेट सूखा पड़ा है। पिछले सीजन उपविजेता बनने से पहले पंजाब किंग्स ने साल 2014 के फाइनल में भी जगह बनाई थी, लेकिन उसे कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

हालांकि, इसके बाद पंजाब किंग्स मैनेजमेंट ने साल 2020 आईपीएल सीजन के बाद से टीम को एक मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप के इर्द-गिर्द तैयार किया। साथ ही टीम को कई बार कप्तानी बदलने की वजह से अस्थिरता का भी सामना करना पड़ा है।

आईपीएल के 18वें सीजन से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर व दिग्गज कप्तान रिकी पाॅन्टिंग टीम से जुड़े और फिर टीम का कायाकल्प देखने को मिला। पाॅन्टिंग की कोचिंग और श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम पिछले 11 सालों में पहली बार फाइनल में पहुंची, लेकिन उसे आरसीबी के हाथों महज 6 रन के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि, आईपीएल के आगामी ऑक्शन में टीम खरीददारी में फेर-बदल करना चाहेगी, ताकि वह भी अन्य टीमों की तरह आईपीएल खिताब को अपने नाम कर पाए। खैर, देखिए फ्रेंचाइजी द्वारा खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची यहां:

PBKS द्वारा हर आईपीएल सीजन खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ी

सीजन खिलाड़ी  राष्ट्रीयता कीमत (INR)
2008 इरफान पठान भारत 3.8 crore
2009 ल्यूक पाॅर्मसबैक ऑस्ट्रेलिया 1.8 crore
2010 इरफान पठान भारत 1.9 crore
2011 एडम गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया 4.14 crore
2011 दिनेश कार्तिक भारत 4.14 crore
2012 एडम गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया 4.5 crore
2013 मनप्रीत गोनी भारत 4.43 crore
2014 मिचेल जाॅन्सन ऑस्ट्रेलिया 6.5 crore
2015 मुरली विजय भारत 3 crore
2016 मोहित शर्मा भारत 6.5 crore
2017 टी नटराजन भारत 3 crore
2018 केएल राहुल भारत 11 crore
2019 वरुण चक्रवर्ती भारत 8.4 crore
2020 ग्लेन मैक्सेवल ऑस्ट्रेलिया 10.75 crore
2021 झाय रिचर्डसन ऑस्ट्रेलिया 14 crore
2022 लियाम लिविंगस्टोन इंग्लैंड 11.5 crore
2023 सैम करन इंग्लैंड 18.5 crore
2024 हर्षल पटेल भारत 11.75 crore
2025 श्रेयस अय्यर भारत 26.75 crore

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...