Skip to main content

ताजा खबर

IPL Auction: कौन हैं दिल्ली कैपिटल्स के प्रत्येक IPL नीलामी सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी? देखें पूरी लिस्ट

IPL Auction: कौन हैं दिल्ली कैपिटल्स के प्रत्येक IPL नीलामी सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी? देखें पूरी लिस्ट

Delhi Capitals (Image Credit- Twitter/X)

इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी हमेशा से ही एक ऐसा मंच रही है जहाँ फ्रेंचाइजी अपनी रणनीतियों को भली-भाँति दर्शाती हैं और आने वाले सीजन के लिए अपनी टीम को सुदृढ़ करने का प्रयास करती है। टीमों का सबसे महंगा खिलाड़ी अक्सर उनकी बुनियादी रणनीति और आने वाले सीजन के लिए उनकी बड़ी उम्मीदों का संकेत होता है। दिल्ली कैपिटल्स, जो लीग की सबसे पुरानी टीमों में से एक है, ने भी कई बार आईपीएल नीलामी में बड़े दाँव लगाए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स, जिसे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से जाना जाता था, 2008 में अपनी स्थापना के बाद से ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का अभिन्न हिस्सा रही है। इस फ्रेंचाइजी ने वर्षों से कई उतार-चढ़ाव देखे हैं तथा उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आईपीएल 2020 में रहा, जब वे आईपीएल के फाइनल्स में पहुँचे, परन्तु उन्हें मुंबई इंडियंस के विरुद्ध अंतिम मुकाबले में हार का सामना करते हुए उपविजेता बनना पड़ा। दिल्ली ने पाँच बार प्लेऑफ में जगह बनाई है, जबकि अन्य सीजन में वे ग्रुप चरणों से आगे नहीं बढ़ पाए।

यह फ्रेंचाइजी जीएमआर ग्रुप और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के सह-स्वामित्व में है। आईपीएल 2025 में, डीसी की कप्तानी अक्षर पटेल ने की और वहीं मुख्य कोच थे हेमांग बदानी। दिल्ली की इस टीम में वर्षों से कई बड़े नाम शामिल रहे हैं, जिनमें वीरेंद्र सहवाग (उनके पहले आइकन खिलाड़ी), गौतम गंभीर, दिनेश कार्तिक, और महेला जयवर्धने जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो शुरुआती सीजन में टीम का हिस्सा थे। खैर, जानते हैं टीम द्वारा आईपीएल ऑक्शन में खरीदे गए सबस महंगे खिलाड़ी:

हर आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स के सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची देखें

वर्ष खिलाड़ी कीमत (भारतीय रुपये में)
2008 गौतम गंभीर 2.9 करोड़
2009 एंड्रयू मैकडोनाल्ड 3.67 करोड़
2010 डर्क नैनस 3.92 करोड़
2011 इरफान पठान 8.74 करोड़
2012 महेला जयवर्धने 11.76 करोड़
2013 जोहान बोथा 4.5 करोड़
2014 दिनेश कार्तिक 12.5 करोड़
2015 युवराज सिंह 16 करोड़
2016 पवन नेगी 8.5 करोड़
2017 कगिसो रबाडा 5 करोड़
2018 ग्लेन मैक्सवेल 9 करोड़
2019 कॉलिन इंग्राम 6.4 करोड़
2020 शिमरोन हेटमायर 7.75 करोड़
2021 टॉम करन 5.25 करोड़
2022 डेविड वार्नर 6.25 करोड़
2023 मुकेश कुमार 5.5 करोड़
2024 कुमार कुशाग्र 7.2 करोड़
2025 केएल राहुल 14 करोड़

दूसरी ओर, दिल्ली आगामी आईपीएल नीलामी से पूर्व अपनी टीम में जरूरी बदलाव करने की अवश्य कोशिश करेगी। आईपीएल 2025 में बेहतरीन शुरुआत करने के बावजूद, टीम पिछले सीजन प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि नीलामी से पूर्व किन खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखती है, और ऐसे कौनसे खिलाड़ी होंगे जिन्हें वे नीलामी के पूर्व रिलीज कर देंगे।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...