Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2027 से पहले MI में भारी फेरबदल: मलिंगा, म्हाम्ब्रे और हॉपकिंसन की कोचिंग स्टाफ से हुई छुट्टी!

Mumbai Indians Part Ways with Lasith Malinga, Paras Mhambrey, and Carl Hopkinson in Major Coaching Shake-Up (Image credit Twitter - X)
Mumbai Indians Part Ways with Lasith Malinga, Paras Mhambrey, and Carl Hopkinson in Major Coaching Shake-Up (Image credit Twitter – X)

आईपीएल की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आगामी सीजन से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव किए हैं। फ्रेंचाइजी ने 29 अक्टूबर 2026 को घोषणा की कि गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन अब टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

मुंबई इंडियंस का यह फैसला टीम के कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव का हिस्सा माना जा रहा है। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने महेला जयवर्धने की जगह पूर्व खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया था।

मुंबई इंडियंस ने तीनों कोचों को कहा धन्यवाद

मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक बयान में तीनों कोचों के योगदान की सराहना की। फ्रेंचाइजी ने कहा कि मलिंगा, म्हाम्ब्रे और हॉपकिंसन ने टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी मेहनत और टीम के साथ बिताए गए पल हमेशा याद रखे जाएंगे। साथ ही फ्रेंचाइजी ने तीनों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुंबई इंडियंस ने तीनों कोचों के जाने की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई है। हालांकि, पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। पांच बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस पिछले तीन सीजन में केवल एक बार प्लेऑफ तक पहुंच सकी। इस दौरान टीम एक सीजन में दसवें और दूसरे में नौवें स्थान पर रही।

वहीं, हार्दिक पांड्या की कप्तानी को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। साल 2024 में कप्तान बनने के बाद उनकी अगुवाई में टीम तीन सीजन में सिर्फ एक बार प्लेऑफ में पहुंची।

मुंबई इंडियंस के लिए अहम रहा मलिंगा का योगदान

लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल रहे हैं। उन्होंने टीम के लिए 139 मैचों में 195 विकेट लिए। वह 2013, 2015, 2017 और 2019 में मुंबई की खिताबी जीत का हिस्सा रहे।

वहीं, पारस म्हाम्ब्रे 2010 से 2017 तक मुंबई से जुड़े रहे और 2024 में दोबारा टीम में लौटे। कार्ल हॉपकिंसन 2025 में मुंबई से जुड़े थे। इससे पहले वह इंग्लैंड टीम के फील्डिंग कोच रह चुके हैं। अब नए मुख्य कोच कीरोन पोलार्ड के सामने मुंबई इंडियंस को दोबारा खिताब दिलाने की बड़ी चुनौती होगी।

আরো ताजा खबर

‘रेड-बॉल क्रिकेट में उन्हें अभी बहुत कुछ साबित करना है’ – जसप्रीत बुमराह के रेड-बॉल करियर पर बोले वकार यूनिस

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से कई बार भारत को...

WPL 2027 ऑक्शन में चमारी अटापट्टू को नहीं मिला कोई खरीदार, ये हैं 3 बड़ी वजहें

WPL 2027 Auction (Image credit Twitter – X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की मिनी नीलामी 28 अक्टूबर को कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में आयोजित हुई। इस नीलामी में...

IND W vs ZIM W: हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना का ‘नो हैंडशेक’ वीडियो हुआ वायरल, देखें यहां

IND W vs ZIM W: Harmanpreet Kaur-Smriti Mandhana ‘no handshake’ video goes viral following victory over Zimbabwe (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ...

29 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. मुंबई इंडियंस ने मलिंगा, म्हाम्ब्रे से अलग होने का फैसला किया मुंबई इंडियंस ने अपनी पुरुष टीम के कोचिंग सेटअप में चल...