Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026, PBKS vs SRH: पंजाब बनाम हैदराबाद मैच की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में जानें यहांं

IPL 2026, PBKS vs SRH पंजाब बनाम हैदराबाद मैच की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में जानें यहांं

पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल 2026 का 17वां मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। जारी फाॅर्म को देखते हुए पंजाब किंग्स का पलड़ा सनराइजर्स हैदराबाद पर थोड़ा भारी नजर आ रहा है।

पंजाब का अपने पिछले मैच में जोकि केकेआर के खिलाफ था, उसका बारिश की वजह से कोई परिणाम नहीं निकला था। तो वहीं, हैदराबाद को अपने पिछले मुकाबले में एलएसजी के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। खैर, आइए जानते हैं इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन व पिच रिपोर्ट के बारे में:


PBKS vs SRH मैच डिटेल्स 

मैच  पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मैच-17, आईपीएल 2026
वेन्यू मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़
तारीख और समय 11 अप्रैल, शनिवार दोपहर 3:30 PM (IST)
लाइव ब्राॅडकास्टिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स जियोस्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ की पिच रिपोर्ट

महाराजा यादवेंद्र सिंह मुल्लांपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरुआत से ही आक्रामक शॉट खेलना आसान नहीं होगा। बल्लेबाजों को क्रीज पर कुछ समय देना चाहिए, ताकि वे पिच की परिस्थितियों को समझ सकें। स्पिनरों की भूमिका अहम रहने की उम्मीद है, खासकर मैच के दूसरे हाफ में।

इसी मैदान पर पंजाब और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया था, जिसमें मेजबान टीम ने 163 रनों का लक्ष्य 19.1 ओवर में तीन विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था। यहां पर टाॅस जीतकर कप्तान गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।


PBKS vs SRH की संभावित प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स (PBKS):

IPL 2026, PBKS vs SRH पंजाब बनाम हैदराबाद मैच की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में जानें यहांं
पंजाब किंग्स

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर काॅनली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रियांश आर्य

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH):

IPL 2026, PBKS vs SRH: पंजाब बनाम हैदराबाद मैच की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में जानें यहांं
सनराइजर्स हैदराबाद

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल

इम्पैक्ट प्लेयर: ईशान मलिंगा

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल ने बढ़ाई भारतीय टीम की सिरदर्दी; गिल और बुमराह नहीं खेलेंगे अंतिम दो वनडे

India’s Cramped New Zealand Tour Schedule Forces Rest for Gill, Bumrah Ahead of Tests (image via getty) NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे ने टीम मैनेजमेंट के...

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...