Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: MI vs KKR, Match 2: मुंबई बनाम केकेआर मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकाॅर्ड और स्टैट्स 

IPL 2026: MI vs KKR, Match 2: मुंबई बनाम केकेआर मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकाॅर्ड और स्टैट्स 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की। मुकाबले में तीन बार की चैंपियन केकेआर ने 221 रनों का एक मजबूत लक्ष्य, मुंबई के सामने जीत के लिए रखा।

इसके बाद, मुंबई ने चैंपियन टीम जैसा प्रदर्शन करते हुए इस टारगेट को 6 विकेट रहते 19.1 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। मुकाबले में मुंबई के लिए ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा (78) और रियान रिकेल्टन (81) ने पहले विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी कर मैच को एकतरफा कर दिया।

साथ ही रोहित ने अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक (23 गेंद) भी आज के मैच में जड़ा। केकेआर के खिलाफ 6 विकेट से जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने 12 साल बाद आईपीएल में अपने पहले मैच में जीत हासिल की।

दूसरी ओर, केकेआर की ओर से भी सलामी बल्लेबाज व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 40 गेंदों में 3 चौके व 5 छक्कों की मदद से 67 रनों की शानदार पारी खेली, और टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। लेकिन खराब गेंदबाजी के चलते आज केकेआर को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस मैच के दौरान कुछ रिकाॅर्ड और स्टैट भी देखने को मिले:

मुकाबले के महत्वपूर्ण स्टैट्स व रिकाॅर्ड

1. रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपना 50वां अर्धशतक बनाया।
2. रोहित शर्मा ने आईपीएल में अपना सबसे तेज अर्धशतक भी बनाया, जो उन्होंने महज 23 गेंदों में पूरा किया।
3. रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में अपना 550वां छक्का लगाया।
4. अजिंक्य रहाणे ने 67 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।
5. अजिंक्य रहाणे ने टी20 क्रिकेट में अपना 200वां छक्का लगाया।
6. सुनील नारायण ने आईपीएल इतिहास में विदेशी खिलाड़ी द्वारा खेले गए सबसे अधिक मैचों का नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अब आईपीएल में 190 मैच खेले हैं और कीरोन पोलार्ड को 189 मैचों के साथ दूसरे नंबर पर कर दिया है।

আরো ताजा खबर

रोहित शर्मा सबसे अच्छे कप्तान रहे हैं जिनके अंडर मैंने खेला है: सूर्यकुमार यादव

Rohit Sharma Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा की कप्तानी की जमकर तारीफ की है। सूर्यकुमार का कहना है कि उन्होंने अपने...

बड़ी खबर! बेन स्टोक्स के साथ काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे बेन मयंक अग्रवाल

Mayank Agarwal (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल अब इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे। 35 वर्षीय बल्लेबाज ने 2026 रॉथेसे काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी...

31 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. पाकिस्तान टेस्ट टीम के कोच बन सकते हैं माइक हेसन, सरफराज अहमद की जगह खतरे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपनी टेस्ट टीम...

SM Trends: 31 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी दलीप ट्राॅफी के पहले सेमीफाइनल में यश ठाकुर और वैभव सूर्यवंशी के बीच एक मजेदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। इसको लेकर बीसीसीआई...