Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, KKR के खिलाफ चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य 

IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, KKR के खिलाफ चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य 

Mumbai Indians (Image Credit- Twitter X)

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का दूसरा मैच आज 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। बता दें इस मुकाबले में मुंबई ने 6 विकेट से जीत हासिल की।

मुकाबले में एमआई ने केकेआर से मिले 221 रनों के मजबूत लक्ष्य को 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। बता दें कि यह आईपीएल में मुंबई इंडियंस द्वारा हासिल किया गया अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य है। साथ ही मुंबई ने पिछले 12 साल बाद आईपीएल में अपना पहला भी जीता। मुंबई को यह मैच जिताने में सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (78 रन, 38 गेंद) और रियान रिकेल्टन (81 रन, 43 गेंद) के अर्धशतक ने अहम भूमिका निभाई।

आईपीएल 2026, एमआई बनाम केकेआर मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो मुकाबले में होम टीम मुंबई इंडियंस ने टाॅस जीतकर केकेआर को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। इसके बाद रहाणे एंड कंपनी ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर कुल 220 रन बनाए।

केकेआर के लिए सलामी बल्लेबाज व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 40 गेंदों में 3 चौके व 5 छक्कों की मदद से 67* रनों की शानदार पारी खेली, तो फिन एलन ने भी 17 गेंद में 37 रन बनाए। इसके अलावा कैमरन ग्रीन ने 18 और अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों में 51 रन बनाए। अंत में रिंकू सिंह 33* और रमनदीप सिंह 4* रन बनाकर नाबाद रहे।

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 39 रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा कप्तान हार्दिक पांड्या को एकमात्र विकेट मिला।

इसके बाद, मुंबई इंडियंस ने केकेआर से मिले 221 रनों के बड़े लक्ष्य को 19.1 ओवरों में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। टीम के लिए ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा (78) और रियान रिकेल्टन (81) ने पहले विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी कर मैच को एकतरफा कर दिया। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव 16 और तिलक वर्मा ने 20 रनों का योगदान दिया। तो हार्दिक पांड्या 18* और नमन धीर 5* रन बनाकर नाबाद रहे।

আরো ताजा खबर

Joe Root-Harry Brook नहीं, इस भारतीय स्टार को अपना फेवरेट क्रिकेटर मानते हैं ज्योफ्री बॉयकॉट

Indian team (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट के कई बड़े सितारे मौजूदा दौर में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जो रूट (Joe Root), बेन स्टोक्स (Ben Stokes), जोस...

RCB के अभिनंदन सिंह का बड़ा बयान, अपने खेल में सुधार का क्रेडिट विराट कोहली को दिया 

Virat Kohli and Abhinandan Singh (Image Credit- Twitter X) 17 अगस्त 2026 को जारी यूपी टी20 लीग में लखनऊ फालकन्स के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह (Abhinandan Singh)...

ENG vs PAK: पाकिस्तान को झटका, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुए बाबर आजम

Babar Azam (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 19 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले पाकिस्तान...

SL vs IND 1st Test, Day 4: गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर भारत, स्टंप्स तक श्रीलंका का स्कोर 84/4

SL vs IND 1st Test, Day 4 highlights (image via getty) मंगलवार, 18 अगस्त को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के...