Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026, Match 35: दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

DC vs PBKS (Image Credit- Twitter X)
DC vs PBKS (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल के मैच नंबर 35वें मैच दिल्ली कैपिटल्स का सामना टेबल टाॅपर पंजाब किंग्स से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच शनिवार 25 अप्रैल को होने वाले डबल हैडर का पहला मैच होगा, जो दोपहर 3.30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

हालांकि, इस मैच में डीसी के होम ग्राउंड पर पंजाब किंग्स का पलड़ा थोड़ी भारी नजर आ रहा है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम ने अभी तक एक मैच नहीं गंवाया है। टीम इस वक्त 6 मैच बाद 11 अंकों के साथ पाॅइंट्स टेबल में पहले नंबर मौजूद है।

जबकि इतने ही मैचों में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। टीम ने 3 में जीत हासिल की तो 3 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। 6 अंक के साथ डीसी पाॅइंट्स टेबल में छठे नंबर पर मौजूद है।

DC vs PBKS मैच डिटेल्स

मैच   दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS), मैच 35, IPL 2026
वेन्यू  अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
तारीख और समय   शनिवार, अप्रैल 25, 2026, 3:30 PM (IST)
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स  जियो स्टार नेटवर्क चैनल , जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

DC vs PBKS हेड टू हेड रिकाॅर्ड

कुल मैच खेले  35
दिल्ली कैपिटल्स ने जीते  17
पंजाब किंग्स ने जीते  17
टाइ/नो रिजल्ट 1
सबसे पहला मैच  अप्रैल 27, 2008 (पंजाब ने जीता)
हालिया मैच  मई 24, 2025 (दिल्ली ने जीता)

पिच रिपोर्ट: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन मैदान रहा है। इसके बावजूद, पिच धीमी हो जाती है और स्पिनरों को अच्छी ग्रिप देती है। 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए पिछले दिन के मैच में, विकेट ने स्पिन गेंदबाजों को मदद दी, जिसमें अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने मुंबई इंडियंस पर दबाव बनाए रखा।

मुकेश कुमार शुरुआती ओवरों में गेंद को साइड में घुमाने में कामयाब रहे, जिससे पता चलता है कि विकेट तेज गेंदबाजों के लिए मददगार है। टाॅस जीतकर गेंदबाजी करना, मैदान पर एक समझदारी भरा फैसला साबित हो सकता है।

संभावित प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स (DC):

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा

पंजाब किंग्स (PBKS):

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, मिशेल ओवेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर: नेहाल वढेरा

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 36: राजस्थान राॅयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के मैच नंबर 36 में राजस्थान राॅयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

24 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज आरसीबी का सामना गुजरात से जारी आईपीएल 2026 का 34वां मैच आज 24 अप्रैल को राॅयल चैलेंजर्स...

SM Trends: 24 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय खिलाड़ी व महान क्रिकेटर सचिन तेंदलुकर आज 24 अप्रैल को अपना 53वां जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस मौके पर...

बच्चों के साथ मनाया विनोद कांबली ने सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन, देखें वायरल वीडियो

Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने अपने बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर का 53वां जन्मदिन बेहद भावुक अंदाज में मनाया। उन्होंने इस खास मौके...