Skip to main content

ताजा खबर

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter - X)
Mohammed Shami (Image credit Twitter – X)

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ है। शमी ने कहा कि उनके अंदर क्रिकेट को लेकर प्रेरणा पहले जैसी ही है और वह अपने क्रिकेट करियर को अगले स्तर तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने भारत के लिए आखिरी मुकाबला मार्च 2025 में खेला था, जबकि टेस्ट क्रिकेट में उनकी आखिरी उपस्थिति 2023 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हुई थी। दलीप ट्रॉफी फाइनल के बाद शमी ने कहा कि खिलाड़ी को हर स्तर पर खुद को आगे बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। उनके मुताबिक अगर खिलाड़ी खुद को प्रेरित नहीं कर सकता, तो उसकी सोच में कमी है।

100वें फर्स्ट क्लास मैच में खास उपलब्धि

शमी के लिए दलीप ट्रॉफी फाइनल बेहद खास रहा। यह उनका 100वां फर्स्ट क्लास मैच था और ईस्ट जोन ने साउथ जोन को पहली पारी की बढ़त के आधार पर हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल में शमी ने रविचंद्रन स्मरण और शेख रशीद के महत्वपूर्ण विकेट लेकर साउथ जोन के मध्यक्रम को झटका दिया। साउथ जोन की पहली पारी 336 रन पर सिमट गई और ईस्ट जोन को बड़ी बढ़त मिली।

दूसरी ओर, शमी ने घरेलू क्रिकेट में युवा खिलाड़ियों के साथ समय बिताने का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि वह काफी उत्साही हैं और नई चीजें जल्दी सीखते हैं।

हालांकि, शमी का मानना है कि आज के युवा खिलाड़ी आईपीएल और बड़े टूर्नामेंट खेलकर काफी जल्दी मैच्योर हो जाते हैं। इसलिए उन्हें जरूरत से ज्यादा कोचिंग देने के बजाय, मुश्किल परिस्थितियों में सही सलाह देना ज्यादा जरूरी है।

मुश्किल परिस्थितियों में गेंदबाजी का अनुभव

चेन्नई की गर्म और उमस भरी परिस्थितियों में तेज गेंदबाजी आसान नहीं थी। शमी ने बताया कि उन्होंने अपनी लाइन और लेंथ पर ध्यान बनाए रखा और रिवर्स स्विंग का फायदा उठाने की कोशिश की। शेख रशीद को आउट करने के लिए उन्होंने पहले लगातार गेंदों को बाहर की ओर रखा और फिर अचानक गेंद को अंदर लाकर बल्लेबाज को एलबीडब्ल्यू कर दिया।

शमी ने टीम इंडिया से बाहर रहने के बावजूद क्रिकेट फैंस से मिल रहे समर्थन के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनका काम लगातार मेहनत करना है और बाकी चीजें भगवान के हाथ में हैं। दलीप ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन ने भारतीय टीम में वापसी की उम्मीदों को एक बार फिर मजबूत कर दिया है। देखने लायक बात होगी कि शमी कब तक टीम इंडिया में वापसी कर पाते हैं?

ये भी पढ़ें – Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...

‘तब की तब देखेंगे’ – 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर Rohit Sharma ने तोड़ी चुप्पी!

Rohit Sharma Breaks Silence on 2027 World Cup Plans (image via getty) भारत के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा ने आखिरकार 2027 आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी को...

Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप-3 बल्लेबाज, ईशान किशन इस नंबर पर

Duleep Trophy 2026 (Image credit Twitter – X) 2026-27 दलीप ट्रॉफी का 63वां संस्करण 23 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक खेला गया। इस टूर्नामेंट में छह टीमों ने हिस्सा...