Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: KKR vs SRH मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर

IPL 2026: KKR vs SRH मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर

IPL 2026: RCB vs SRH, Ishan Kishan (image via getty)

आईपीएल के जारी धमाकेदार सीजन में अभी तक कुछ शानदार और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। तो वहीं, अब इसी क्रम में टूर्नामेंट का छठा मैच 2 अप्रैल, गुरूवार को तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

केकेआर और एसआरएच को अपने पिछले मुकाबले में हार मिली है। इस लिहाज से यह मैच दोनों ही टीमों के लिए और ज्यादा अहम हो जाता है। पिछले मुकाबलों में मिली हार के चलते, प्लेइंग इलेवन में बदलाव लाजमी हैं। हालांकि, फिर भी इस मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर विशेष तौर पर क्रिकेट फैंस की नजर रहेगी:

1. फिन एलन (केकेआर)

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज को इस समय केकेआर की बल्लेबाजी यूनिट में सबसे खतरनाक खिलाड़ी माना जा सकता है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद आईपीएल में प्रवेश किया, जहां वे टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोररों में से एक थे।

एलन ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के दौरान इसी मैदान पर तूफानी शतक जड़ा था। अगर वे एसआरएच के नए गेंदबाजी आक्रमण के सामने पावरप्ले में टिके रहते हैं, तो केकेआर आसानी से 220 से अधिक का स्कोर बना सकती है। वह मैच के ऐसे पहले खिलाड़ी होंगे, जिनपर फैंस की नजर होगी।

2. वरुण चक्रवर्ती (केकेआर)

अनुभवी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती मैच के ऐसे दूसरे खिलाड़ी होंगे, जिनपर क्रिकेट फैंस की नजर होगी। खैर, जहां बल्लेबाज सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं “मिस्ट्री स्पिनर” चक्रवर्ती चक्रवर्ती अलग कारणों से चर्चा में हैं।

मैच में हैदराबाद के मिडिल ऑर्डर में खासकर हेनरिक क्लासेन के खिलाफ उनके चार ओवर ही मैच की दिशा तय करेंगे। ईडन गार्डन्स में वानखेड़े की तुलना में पिच पर बेहतर ग्रिप होती है, जिससे उन्हें अपनी लय वापस पाने में मदद मिल सकती है।

3. ईशान किशन (एसआरएच)

मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टैंड इन कप्तान ईशान किशन ऐसे तीसरे खिलाड़ी होंगे, जिनपर फैंस की करीब से नजर होगी। मुकाबले में बल्ले से प्रदर्शन करने के अलावा उनपर कप्तानी में भी बेहतर करने का दबाव होगा।

किशन ने आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से की है। पहले मैच में उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 38 गेंदों में 80 रन बनाए। पहले मैच में एसआरएच 200 से अधिक रनों का बचाव करने में विफल रही थी, जिसके बाद कप्तान किशन पर काफी दबाव होगा।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2026: टर्निंग पिचों से निपटने की तैयारी! टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड के साथ जाएंगे 4 स्पेशलिस्ट स्पिनर्स

SL vs IND: India Take Four Specialist Net Bowlers to Sri Lanka Ahead of Test Series (image via X) भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज...

मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में सुपरबाइक दौड़ाते नजर आए एमएस धोनी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

MS Dhoni races superbike at Chennai circuit (image via X) 3 अगस्त, सोमवार को चेन्नई के पास इरुंगट्टुकोट्टई में मद्रास इंटरनेशनल सर्किट पर सुपरबाइक चलाते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के...

IPL 2027: क्या लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करेंगे एडेन मार्करम? जानें खिलाड़ी ने क्या कहा

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2027 का क्रिकेट फैंस इस समय बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं, हाल में ही सभी 10 फ्रेंचाइजियों से कुछ बड़े...

‘इसका लंबे समय से इंतजार था’ – 20 साल से अधिक समय बाद अफ्रीका में वनडे वर्ल्ड कप की वापसी पर ग्रेम स्मिथ ने जताई खुशी

Graeme Smith Welcomes the Return of Men’s ODI World Cup to Africa After 24 Years (image via X) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और आईसीसी हॉल ऑफ फेमर ग्रेम स्मिथ...