Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026 Final: अहमदाबाद में ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगे आरसीबी और गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स

IPL 2026, Final: Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru (Image credit Twitter - X)
IPL 2026, Final: Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2026 का सफर अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। रविवार, 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है और अब उनकी नजरें ट्रॉफी पर टिकी हैं।

डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी इस मुकाबले में आत्मविश्वास से भरी हुई है। टीम ने क्वालिफायर-1 में गुजरात को एकतरफा अंदाज में हराकर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी। दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस ने हार से उबरते हुए क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया।

आरसीबी की बल्लेबाजी बनेगी सबसे बड़ी ताकत

बेंगलुरु की टीम इस सीजन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी गई है। विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार शानदार फॉर्म में हैं और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। क्वालिफायर-1 में आरसीबी ने 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर अपनी बल्लेबाजी की ताकत दिखा दी थी।

मध्यक्रम में जितेश शर्मा और टिम डेविड जैसे बल्लेबाज भी तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में फिल सॉल्ट या रोमारियो शेफर्ड टीम को अतिरिक्त मजबूती दे सकते हैं।

गुजरात टाइटंस के लिए यह मुकाबला सिर्फ फाइनल नहीं बल्कि बदला लेने का भी मौका है। क्वालिफायर-1 में मिली हार के बाद टीम ने शानदार वापसी की है। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन से टीम को बड़ी शुरुआत की उम्मीद होगी। गुजरात के पास जोस बटलर, राशिद खान और राहुल तेवतिया जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच इस सीजन बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रही है। यहां खेले गए मुकाबलों में औसत पहली पारी का स्कोर करीब 186 रन रहा है। ऐसे में फाइनल में भी एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। बड़े मैदान और दबाव भरे माहौल में जो टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी, वही आईपीएल 2026 की नई चैंपियन बनेगी। खैर, इस मैच से पहले जानिए दोनों टीमों के आईपीएल में हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स:

GT बनाम RCB मैच डिटेल्स

मैच गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, फाइनल, IPL 2026
दिनांक और समय (IST) रविवार, 31 मई, शाम 7:30 बजे
कार्यक्रम का स्थान नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग JioStar नेटवर्क चैनल्स और JioHotstar (ऐप और वेबसाइट)

GT बनाम RCB हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

मैच खेले गए 9
RCB ने जीता 5
GT ने जीता 4
टाई/NR 0
पहला मुकाबला 30 अप्रैल, 2022 (GT की जीत)
सबसे हाल का मैच 26 मई, 2026 (RCB की जीत)

আরো ताजा खबर

IPL 2027 में किसे करनी चाहिए लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी? वसीम जाफर ने नाम सुझाया नाम

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। टीम पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष करती...

30 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG W vs IND W: ‘इंजरी टाइम आसान नहीं था’ इंग्लैंड के खिलाफ मैच विनिंग फिफ्टी के बाद बोली यास्तिका भाटिया यास्तिका...

IPL 2026, Final: RCB बनाम GT फाइनल मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

RCB vs GT (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का रोमांचक सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। दो महीने से ज्यादा और 73 मुकाबलों के बाद, क्रिकेट...

SM Trends: 30 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मैच के बाद, राजस्थान राॅयल्स ने अपने एक्स अकाउंट पर इंग्लिश तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की एक वीडियो शेयर...