Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026 Auction: ‘मिडिल ऑर्डर पर ध्यान नहीं दिया’ ऑक्शन के बाद गुजरात टाइटंस को लेकर पूर्व सेलेक्टर का बड़ा बयान

Gujarat Titans (Image credit Twitter - X)
Gujarat Titans (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन को लेकर गुजरात टाइटंस (GT) पर सवाल उठने लगे हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर व चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत का मानना है कि गुजरात टाइटंस ने ऑक्शन में अपनी सबसे बड़ी कमजोरी यानी मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। यह ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित हुआ था।

श्रीकांत ने कहा कि आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस का पूरा भरोसा उनके टॉप-3 बल्लेबाजों पर था। पिछले सीजन में टीम के ज्यादातर रन साई सुदर्शन, कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने बनाए थे। इन तीनों बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी के दम पर ही GT प्लेऑफ तक पहुंच पाई थी। लेकिन इसके अलावा मिडिल ऑर्डर से टीम को ज्यादा योगदान नहीं मिला।

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए श्रीकांत ने कहा कि गुजरात टाइटंस को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की तरह सोचकर मिडिल ऑर्डर के लिए खास खिलाड़ियों को टारगेट करना चाहिए था।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या दुनिया भर में अच्छे मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मौजूद नहीं हैं। श्रीकांत ने यह भी कहा कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन गुजरात के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते थे, लेकिन टीम ने उन्हें नहीं चुना और वह सनराइजर्स हैदराबाद के साथ चले गए।

मिडिल ऑर्डर कमजोर, GT के सामने IPL 2026 की चुनौती

ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस के पास पांच स्लॉट खाली थे, जिनमें चार विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल थे। टीम ने पृथ्वी राज यारा, ल्यूक वुड, अशोक शर्मा, टॉम बैंटन और जेसन होल्डर को खरीदा। हालांकि, इनमें से कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं दिखता जो मिडिल ऑर्डर की समस्या को पूरी तरह हल कर सके।

अगर आईपीएल 2025 की बात करें तो साई सुदर्शन ने 759 रन, शुभमन गिल ने 650 रन और जोस बटलर ने 538 रन बनाए थे। इन तीनों के अलावा बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी साधारण रहा। शेरफेन रदरफोर्ड चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, लेकिन उन्होंने भी सिर्फ 291 रन बनाए। बाद में उन्हें मुंबई इंडियंस ने ट्रेड कर लिया, जिससे GT का मिडिल ऑर्डर और कमजोर हो गया।

अब आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस की टीम में गिल, सुदर्शन और बटलर जैसे मजबूत टॉप ऑर्डर बल्लेबाज तो हैं, लेकिन मिडिल ऑर्डर को लेकर सवाल अब भी बने हुए हैं। यही वजह है कि क्रिकेट एक्सपर्ट्स को लगता है कि GT को इस कमी का नुकसान सीजन में उठाना पड़ सकता है।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: वानखेड़े स्टेडियम में क्या हैं इंग्लैंड के टी20 रिकाॅर्ड्स? जाने यहां 

England (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने विजयी अभियान की शुरुआत 8 फरवरी को नेपाल के खिलाफ खेले जाने वाले मैच...

Video of the Day: रोमारियो शेफर्ड की तूफानी हैट्रिक से स्कॉटलैंड पस्त, वेस्टइंडीज की दमदार शुरुआत

Romario Shepherd (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईडन गार्डन्स, कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान पर वेस्टइंडीज ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। दो...

T20 World Cup 2026: IND vs USA मैच के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालिए एक नजर

T20 WC 2026, IND vs USA: Top 10 funny memes (image via X) टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में भारत को यूएसए ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन शनिवार को...

T20 WC 2026, IND vs USA: भारत ने तीसरे मुकाबले में यूएसए को 29 रनों से हराया

IND vs USA (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के 10वें सीजन का तीसरा मैच आज 7 फरवरी, शनिवार को भारत और यूएसए के बीच, मुंबई के...