Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026, 2nd Match: MI vs KKR की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में यहांं जानें

IPL 2026, 2nd Match: MI vs KKR की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में यहांं जानें

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2026 की धमाकेदार शुरुआत के लिए तैयार हो रहे हैं, क्योंकि 29 मार्च 2026 को वानखेड़े स्टेडियम में इस सीजन के दूसरे मैच में ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

2020 में अपना पिछला खिताब जीतने के बाद से, मुंबई की टीम को लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। पिछले सीज़न में, वे क्वालिफायर 2 में पंजाब के खिलाफ पांच विकेट से हार गए थे। दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पिछला सीजन काफी चुनौतीपूर्ण रहा। वे अपने 14 मैचों में से केवल पाँच ही जीत पाए और पॉइंट्स टेबल पर 8वें स्थान पर रहे थे।


MI vs KKR Match-2 Match Details (मैच डिटेल्स)

मैच मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच 2 आईपीएल 2026
 वेन्यू वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
 तारीख और समय 29 मार्च, शाम 7ः30 pm IST
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार

MI vs KKR वानखेड़े स्टेडियम, पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए शीर्ष टी20 मैदानों में से एक माना जाता है। यहां की पिच सपाट है, और छोटी बाउंड्रीज होने के कारण बल्लेबाजों के लिए इस सतह पर अपने शॉट्स खेलना आसान हो जाता है।

यहां की पिच बैटिंग के लिए अच्छी है, जहां खूब रन बनते हैं और बाउंड्री भी मीडियम साइज की हैं। ओस की वजह से टीमें अक्सर चेज करना पसंद करती हैं; स्कोर 175 से ऊपर भी जा सकता है।

शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, लेकिन बाद में बल्लेबाजों के लिए खेलना आसान हो जाता है। मौसम गर्म रहेगा और बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। आप इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- IPL 2026, 2nd Match: MI vs KKR मैच से पहले दोनों टीम्स के हेड टू हेड आंकड़ों पर डालें नजर


एमआई बनाम केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस

IPL 2026, 2nd Match: MI vs KKR की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में यहांं जानें
मुंबई इंडियंस

 हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह

कोलकाता नाइट राइडर्स

IPL 2026, 2nd Match: MI vs KKR की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में यहांं जानें
कोलकाता नाइट राइडर्स

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, अनुकुल रॉय

আরো ताजा खबर

जन्मदिन पर क्रांति गौड़ को मिला बड़ा सरप्राइज! Hardik Pandya से की मुलाकात, मिली साइन्ड जर्सी

Kranti Gaud Meets Hardik Pandya at BCCI Centre of Excellence (image via X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भारत की महिला...

18 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs SL: Rishabh Pant ने श्रीलंका में रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कोई नहीं कर पाया है अभी तक ऐसा...

Ravindra Jadeja को क्यों मिलना चाहिए ज्यादा सम्मान? 3 वजहें जो उन्हें बनाती हैं खास

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें उतनी चर्चा नहीं मिली, जितनी उनके...

ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में David Warner दोषी करार, सिडनी की अदालत ने लगाया जुर्माना

David Warner Convicted and Fined A$1,500 for Drink Driving at Sydney Court (image via getty) David Warner drink driving case: मंगलवार, 18 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर...