Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: हार के साथ सीएसके का लीग सफर खत्म, गुजरात टाइटंस ने एकतरफा मुकाबले में 89 रनों से हराया 

GT vs CSK (Image Credit- Twitter X)
GT vs CSK (Image Credit- Twitter X)

गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 66वां मैच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जीटी ने एकतरफा अंदाज में 89 रनों से बड़ी जीत हासिल की और टाॅप 2 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।

टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 230 रनों का लक्ष्य, चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन, जीटी की शानदार गेंदबाजी के सामने गायकवाड़ एंड कंपनी 140 रनों पर सिमट गई, और उसे अपने आखिरी लीग मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। सीएसके ने जारी आईपीएल सीजन 14 मैचों में से सिर्फ 6 मैचों में जीत हासिल की।

आईपीएल 2026, जीटी बनाम सीएसके मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो चेन्नई सुपर किंग्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद होम टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर कुल 229 रन बनाए।

टीम के लिए इनफाॅर्म साई सुदर्शन (84 रन, 53 गेंद) और शुभमन गिल (64 रन, 37 गेंद) की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी कर, टीम को ठोस शुरुआत दी। इसके अलावा अंत में अनुभवी इंग्लिश विकेटकीपर जोस बटलर ने 27 गेंदों में 5 चौके व 4 छक्कों की मदद से 57* रनों की नाबाद पारी खेली और टीम का स्कोर 200 के पार लगाया।

दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से गुरजापनीत सिंह को छोड़कर बाकी सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए। मुकेश चौधरी, स्पेंसर जाॅनसन और अंशुल कंबोज को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब सीएसके गुजरात टाइटंस से मिले 230 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह गुजरात की शानदार गेंदबाजी के सामने 13.4 ओवरों में 140 रनों पर सिमट गई। चेन्नई के लिए सिर्फ शिवम दुबे ही 47 रनों की बेस्ट पारी खेल पाए, जबकि अन्य खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी में निराश किया। मोहम्मद सिराज ने पावरप्ले में ही तीन बड़े विकेट लेकर सीएसके की कमर तोड़ दी। इसके बाद कागिसो रबाडा और राशिद खान ने भी 3-3 विकेट हासिल किए।

আরো ताजा खबर

GT vs CSK, Top 10 Memes: गुजरात बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, GT vs CSK: top 10 memes (image via X) आईपीएल 2026 के 66वें मैच में, गुजरात टाइटन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से आसानी से हरा...

IPL में लगातार 5 बार 50+ स्कोर बनाने वाले टाॅप-4 क्रिकेटर, दिग्गजों की लिस्ट में शुमार हुए साई सुदर्शन

IPL 2026: Sai Sudharsan (image via IPL/X) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चल रहे 66वें मैच में, गुजरात टाइटंस के बाएं...

ढाई साल बाद वनडे खेल सकते हैं जसप्रीत बुमराह, इंग्लैंड सीरीज से वापसी के मिले संकेत

Jasprit Bumrah (image via getty) भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह करीब ढाई साल बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए 2023...

IPL 2026: सुदर्शन और गिल ने की विराट और डिविलियर्स के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी; ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाली पहली जोड़ी बनी

IPL 2026, GT vs CSK: Sai Sudharsan and Shubman Gill (image via IPL/X) साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने 21 मई, 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई...