Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026 से पहले सिनेमा हॉल में नजर आए श्रेेयस अय्यर, ‘धुरंधर’ फिल्म का उठाया लुत्फ

IPL 2026 से पहले सिनेमा हॉल में नजर आए श्रेेयस अय्यर, ‘धुरंधर’ फिल्म का उठाया लुत्फ

Shreyas Iyer IPL 2026 (Image credit Twitter – X)

IPL 2026 से पहले क्रिकेट के मैदान के बाहर भी खिलाड़ियों की झलक देखने को मिल रही है। हाल ही में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को मोहाली के एक सिनेमा हॉल में फिल्म देखते हुए स्पॉट किया गया। वह बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंदर द रिवेंज’ देखने पहुंचे थे, जिसे लेकर पूरे देश में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है।

फैंस के बीच दिखा खास अंदाज

श्रेेयस अय्यर को एक फैन ने थिएटर में एंट्री करते समय कैमरे में कैद किया। वह टॉप रो में अपनी सीट पर जा रहे थे, तभी उन्होंने कैमरा देख लिया। अय्यर ने मुस्कुराते हुए फैन की ओर हाथ हिलाया, जिससे वहां मौजूद दर्शक काफी उत्साहित हो गए।

इससे पहले एम.एस. धोनी भी चेन्नई के एक थिएटर में यही फिल्म देखते हुए नजर आए थे। इसके अलावा विराट कोहली ने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया, जिससे फिल्म को लेकर क्रिकेटर्स की दिलचस्पी साफ दिखाई देती है।

IPL 2025 में शानदार रहा प्रदर्शन

क्रिकेट की बात करें तो श्रेयस अय्यर के लिए पिछला सीजन बेहद शानदार रहा था। उन्होंने 604 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 175.07 का रहा, जो किसी भी बल्लेबाज के लिए शानदार माना जाता है।

उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स ने लीग स्टेज में टॉप पोजिशन हासिल की थी। हालांकि, फाइनल में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और टीम खिताब जीतने से चूक गई।

अब पंजाब किंग्स की टीम IPL 2026 में एक बार फिर मजबूती के साथ उतरने को तैयार है। टीम अपना पहला मुकाबला गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 31 मार्च को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी।

टीम के स्क्वॉड में कई बड़े और युवा खिलाड़ी शामिल हैं, जो इस बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। फैंस को उम्मीद है कि इस बार टीम पिछले साल की कमी को पूरा करते हुए ट्रॉफी अपने नाम करेगी।

IPL शुरू होने से पहले खिलाड़ियों का इस तरह रिलैक्स और एंजॉय करते नजर आना दर्शाता है कि वे नए सीजन के लिए मानसिक रूप से तैयार हो रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि श्रेयस अय्यर अपनी टीम को इस बार चैंपियन बना पाते हैं या नहीं।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...