
Shreyas Iyer IPL 2026 (Image credit Twitter – X)
IPL 2026 से पहले क्रिकेट के मैदान के बाहर भी खिलाड़ियों की झलक देखने को मिल रही है। हाल ही में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को मोहाली के एक सिनेमा हॉल में फिल्म देखते हुए स्पॉट किया गया। वह बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंदर द रिवेंज’ देखने पहुंचे थे, जिसे लेकर पूरे देश में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है।
फैंस के बीच दिखा खास अंदाज
श्रेेयस अय्यर को एक फैन ने थिएटर में एंट्री करते समय कैमरे में कैद किया। वह टॉप रो में अपनी सीट पर जा रहे थे, तभी उन्होंने कैमरा देख लिया। अय्यर ने मुस्कुराते हुए फैन की ओर हाथ हिलाया, जिससे वहां मौजूद दर्शक काफी उत्साहित हो गए।
इससे पहले एम.एस. धोनी भी चेन्नई के एक थिएटर में यही फिल्म देखते हुए नजर आए थे। इसके अलावा विराट कोहली ने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया, जिससे फिल्म को लेकर क्रिकेटर्स की दिलचस्पी साफ दिखाई देती है।
IPL 2025 में शानदार रहा प्रदर्शन
Shreyas Iyer was seen watching Dhurandhar 2 in Mohali. pic.twitter.com/zqgCoKnJX9
— Parv 🚩 (@ParvCryEmoji) March 22, 2026
क्रिकेट की बात करें तो श्रेयस अय्यर के लिए पिछला सीजन बेहद शानदार रहा था। उन्होंने 604 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 175.07 का रहा, जो किसी भी बल्लेबाज के लिए शानदार माना जाता है।
उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स ने लीग स्टेज में टॉप पोजिशन हासिल की थी। हालांकि, फाइनल में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और टीम खिताब जीतने से चूक गई।
अब पंजाब किंग्स की टीम IPL 2026 में एक बार फिर मजबूती के साथ उतरने को तैयार है। टीम अपना पहला मुकाबला गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 31 मार्च को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी।
टीम के स्क्वॉड में कई बड़े और युवा खिलाड़ी शामिल हैं, जो इस बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। फैंस को उम्मीद है कि इस बार टीम पिछले साल की कमी को पूरा करते हुए ट्रॉफी अपने नाम करेगी।
IPL शुरू होने से पहले खिलाड़ियों का इस तरह रिलैक्स और एंजॉय करते नजर आना दर्शाता है कि वे नए सीजन के लिए मानसिक रूप से तैयार हो रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि श्रेयस अय्यर अपनी टीम को इस बार चैंपियन बना पाते हैं या नहीं।
Women’s T20 WC 2026: ‘हनुमान जी ग्रेट हैं’ – IND vs PAK में ऑल-राउंड प्रदर्शन के बाद दीप्ति शर्मा ने भगवान को दिया श्रेय
IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी फिर रहे फ्लॉप! इंडिया ‘ए’ के लिए उनका निराशाजनक प्रदर्शन जारी
15 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Women’s T20 WC 2026, IND W vs PAK W: भारत की विश्व कप में शानदार शुरुआत, पाकिस्तान को 64 रनों से दी करारी शिकस्त

