Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: श्रेयस अय्यर के शतक के दम पर PBKS ने LSG को 7 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें जीवित 

LSG vs PBKS (Image Credit- Twitter X)
LSG vs PBKS (Image Credit- Twitter X)

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच जारी आईपीएल सीजन का 68वां मैच खेला गया। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से जीत हासिल की, और अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा।

तो वहीं, पंजाब किंग्स को इस मैच में जीत दिलाने में कप्तान श्रेयस अय्यर ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाते हुए 51 गेंदों में 11 चौके व 5 छक्कों की मदद से 101* रनों की मैच विनिंग पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी ने 197 रनों का लक्ष्य पंजाब किंग्स के सामने जीत के लिए रखा, जिसे पंजाब ने 18 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

आईपीएल 2026, एलएसजी बनाम पीबीकेएस मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो पंजाब किंग्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिश की 44 गेंदों में खेली गई 72 रनों की पारी के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर कुल 72 रन बनाए।

इंग्लिस ने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और 2 छक्के लगाए। साथ ही आयुष बडोनी ने 18 गेंदों में 43 रनों की तेज पारी खेली, तो ऋषभ पंत ने 26 रन बनाए। अब्दुल समद अंत में 37* रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब की ओर से गेंदबाजी में मार्को यान्सेन व युजवेंद्र चहल को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा अजमतुल्लाह उमरजई व शशांक सिंह को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब पंजाब किंग्स एलएसजी से मिले 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 18 ओवर में 7 विकेट रहते बड़ी आसानी से हासिल कर लिया। हालांकि, पंजाब किंग्स के लिए प्रियांस आर्य मोहम्मद शमी के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हो गए, लेकिन प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों में 69 रनों की शानदार पारी खेली। साथ ही कूपर काॅनली ने 18 रन बनाए।

इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर 101* और सूर्यांश शेडगे 9* रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को मैच जिताकर ही लोटे। लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी को 2 और अर्जुन तेंदुलकर को 1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

LSG vs PBKS, Top 10 Memes: लखनऊ बनाम पंजाब मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, LSG vs PBKS: top 10 memes (image via X) श्रेयस अय्यर ने एक कप्तान वाली पारी खेली, जिसकी बदौलत पंजाब किंग्स ने शनिवार (23 मई) को लखनऊ सुपर...

गंभीर रोकेंगे श्रेयस अय्यर का रास्ता; गिल और तिलक भारत की T20I कप्तानी के दावेदार: रिपोर्ट

Shubman Gill, Shreyas Iyer and Tilak Varma (image via getty) खबरों के मुताबिक, बीसीसीआई भारत की पुरुष टी20आई कप्तानी के लिए अपने विकल्पों पर विचार कर रहा है, जिसमें श्रेयस...

IPL 2026: जानें किस वजह से LSG vs PBKS मुकाबला नहीं खेल रहे इनफाॅर्म मिचेल मार्श?

Mitchell Marsh (Image credit Twitter – X) लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच जारी आईपीएल सीजन का 68वां मैच, लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना...

IPL 2026: प्लेऑफ रेस रोमांचक मोड़ पर, RR, PBKS और KKR इस तरह कर सकती हैं क्वालिफाई

KKR vs RR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 अब अपने सबसे अहम मोड़ पर पहुंच गया है। लीग स्टेज के आखिरी मुकाबलों के साथ प्लेऑफ की तस्वीर लगभग साफ...