Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: लो स्कोरिंग रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया

KKR vs MI (Image Credit- Twitter )
KKR vs MI (Image Credit- Twitter )

कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच जारी आईपीएल 2026 का 65वां मैच खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में केकेआर ने चार विकेट से एक रोमांचक जीत हासिल की, और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को अभी भी जिंदा रखा।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 148 रनों का लक्ष्य कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने जीत के लिए रखा, जिसे बाद में रहाणे एंड कंपनी ने 6 विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया।

आईपीएल 2026, केकेआर बनाम एमआई मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो होम टीम केकेआर ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद, मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 147 रन बनाए। हालांकि, मुंबई के टाॅप ऑर्डर ने आज निराश किया।

रयान रिकेल्टन 6, रोहित शर्मा 15, सूर्यकुमार यादव 15 और तिलक वर्मा सिर्फ 20 रनों का योगदान ही दे पाए। नमन धीर शून्य पर आउट हुए, तो कप्तान हार्दिक पांड्या ने 26 रनों का योगदान दिया। लेकिन, अंत में ऑलराउंडर काॅर्बिन बाॅश ने 18 गेंदों में 32* रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

तो वहीं, केकेआर की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। सौरभ दुबे, कैमरन ग्रीन व कार्तिक त्यागी को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा अनुभवी सुनील नारायण ने 4 ओवर में 13 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

इसके बाद, जब केकेआर एमआई से मिले 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 18.5 ओवरों में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुकाबले में फिल एलन (8) और कैमरन ग्रीन (4) के जल्दी आउट होने के बाद लग रहा था कि मुकाबले में मुंबई वापसी करेगी, लेकिन मनीष पांडे (45) और रोवमैन पाॅवेल (40) के बीच चौथे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी हुई, जिसने केकेआर को रनचेज में बनाए रखा।

मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी में काॅर्बिन बाॅश को 3 विकेट मिले। इसके अलावा दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह व ए गजनफर को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: क्या वरुण चक्रवर्ती को मिलेगा मौका? आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान

Varun Chakaravarthy Unlikely to Feature in 4th T20I vs New Zealand, Predicts Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और एनालिस्ट आकाश चोपड़ा का मानना ​​है कि...

30 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. AFG vs ZIM: अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 19 रनों से हराया और तीन मैचों की सीरीज अपने नाम की अफगानिस्तान ने शारजाह...

‘हमने वाकई बहुत अच्छी गेंदबाजी की है’ – हाई-स्कोरिंग टी20 मैचों में भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन पर बोले तिलक वर्मा

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत...

‘रेड-बॉल क्रिकेट में उन्हें अभी बहुत कुछ साबित करना है’ – जसप्रीत बुमराह के रेड-बॉल करियर पर बोले वकार यूनिस

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से कई बार भारत को...