Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने टाॅस जीतकर RR के खिलाफ किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)
Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल 2026 का मैच नंब 69 आज 24 मई को मुंबई इंडियंस और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में होम टीम मुंबई ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं, मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं। मुंबई इंडियंस की ओर से वर्कलोड के चलते अनुभवी जसप्रीत बुमराह यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। जबकि राजस्थान राॅयल्स ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। मुकाबले के लिए नांद्रे बर्गर, रवींद्र जडेजा और खुद कप्तान रियान पराग की आरआर टीम में वापसी हुई है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस (MI): रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर, रघु शर्मा

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट

राजस्थान राॅयल्स (RR): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा

राजस्थान राॅयल्स इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: रवींद्र जड़ेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे

MI vs RR हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  32
मुंबई इंडियंस ने जीते 16
राजस्थान रॉयल्स ने जीते  15
नो रिजल्ट/टाई 1
सबसे पहले मैच  7 मई, 2008 (मुंबई इंडियंस ने जीता)
हालिया मैच  07 अप्रैल, 2026 (राजस्थान रॉयल्स ने जीता)

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई: पिच रिपोर्ट

वानखेड़े की पिच पूरे देश में बैटिंग के लिए सबसे अच्छी पिचों में से एक मानी जाती है। हालांकि, ज्यादातर समय बैट्समैन हावी रहते हैं, फिर भी बॉलर्स मुकाबले से कभी बाहर नहीं होते। तेज बॉलर्स को शुरुआत में स्विंग मिल सकती है, क्योंकि यह स्टेडियम अरब सागर से बहुत करीब है तो स्टेडियम में हवाएं चलती रहती है। 2026 के आईपीएल में, वानखेड़े स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 222 रहा है, और सनराइजर्स हैदराबाद ने तो 244 रन का लक्ष्य भी सफलतापूर्वक हासिल कर लिया था।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 24 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई इंडियंस ने जारी आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले में राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। प्लेऑफ की...

IPL 2026: ‘अय्यर का शतक मिट्टी पर बूंद की तरह चमक रहा था’ श्रेयस की कप्तानी पारी पर पूर्व विकेटकीपर का बड़ा बयान 

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X) लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नजर आए और टीम की जीत में अहम...

IPL 2026: पंजाब, राजस्थान और दिल्ली को पीछे छोड़ KKR कैसे बनाएगा प्लेऑफ में जगह? जाने यहां

IPL 2026: Kolkata Knight Riders (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स के आईपीएल 2026 अभियान में एक निर्णायक मोड़ आ गया है, क्योंकि रविवार (24 मई) को वे अपने ग्रुप...

IPL 2026: ऋषभ पंत का LSG की कप्तानी से कटेगा पत्ता? टॉम मूडी ने किया बड़ा खुलासा!

IPL 2026: Rishabh Pant (image via X) दो निराशाजनक आईपीएल सीजन के बाद, लखनऊ सुपर जायंट्स में नेतृत्व में एक बड़ा बदलाव होने वाला है। क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने...