Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: पहले क्वालिफायर में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर, फाइनल में बनाई जगह 

RCB vs GT (Image Credit- Twitter X)
RCB vs GT (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर आज 26 मई, मंगलवार को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मौजूदा चैंपियन आरसीबी ने एकतरफा अंदाज में 92 रनों से जीत हासिल की और, 31 मई को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल का टिकट कटाया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने रजत पाटीदार की कप्तानी पारी के चलते 255 रनों का एक विशाल लक्ष्य, गुजरात टाइंटस के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन, जब गिल एंड कंपनी इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 162 रन ही बना पाई।

आईपीएल 2026, आरसीबी बनाम जीटी मैच का हाल

मुकाबले के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो गुजरात टाइटंस ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद, आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रजत पाटीदार (93* रन, 33 गेंद) की कप्तानी पारी के चलते पांच विकेट के नुकसान पर कुल 254 रन बनाए। इसके अलावा विराट कोहली ने 43, देवदत्त पडिक्कल ने 30 और क्रुणाल पांड्या ने 43 रनों का योगदान दिया। अंत में जितेश शर्मा 5 गेंदों में 15* रन बनाकर नाबाद रहे।

तो वहीं, गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो गेंदबाजों ने पावरप्ले में 76 रन गंवाए। लेकिन, इसके बाद बीच के ओवरों में गेंदबाजों ने वापसी की, लेकिन खराब फील्डिंग के चलते आरसीबी इतना बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। रजत पाटीदार को दो जीवनदान मिले। कागिसो रबाडा और जेसन होल्डर 2-2 विकेट लेने में सफल रहे, तो प्रसिद्ध कृष्णा को 1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब गुजरात टाइटंस आरसीबी से मिले 255 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह आरसीबी की शानदार गेंदबाजी के सामने 19.3 ओवरों में 162 रनों पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले टीम ने पावरप्ले में 51 रन बनाए, लेकिन तब तक आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।

साई सुदर्शन 14, शुभमन गिल 2, जोस बटलर 29, निशांत सिंधू 5 और जेसन होल्डर शून्य पर जल्दी आउट हो गए। अंत में राहुल तेवतिया ने 43 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन यह टीम की जीत के लिए नाकाफी थी।

आरसीबी के लिए गेंदबाजी में जैकब डफी ने 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार व क्रुणाल पांड्या को 2-2 विकेट मिले। साथ ही जोश हेजलवुड को 1 विकेट मिला। खैर, अब गुजरात का सामना एलिमिनेटर की विजेता टीम से 29 मई को सामना होगा।

আরো ताजा खबर

RCB vs GT, Top 10 Memes: बेंगलुरु बनाम गुजरात क्वालीफायर 1 के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, RCB vs GT, Qualifier 1: top 10 memes (image via X) आईपीएल 2026 प्लेऑफ राउंड के क्वालिफायर 1 में, मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को...

IPL 2026, Qualifier 1: विराट कोहली के नाम हुआ एक और अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने कोहली

IPL 2026, Qualifier 1: Virat Kohli (image via IPL/X) विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए, धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल...

आईपीएल प्लेऑफ में रजत पाटीदार ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सुरेश रैना का ये 12 साल पुराना ‘महारिकाॅर्ड’

Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X) राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच जारी आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मैच आज 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में...

IPL 2026: इस सीजन ना खेलना मेरा निजी नहीं, बल्कि आरसीबी का फैसला था- यश दयाल

Yash Dayal (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल ने आखिरकार आईपीएल 2026 से अपनी गैर-मौजूदगी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। गुजरात टाइटंस के...