
DC vs MI (Image Credit- Twitter X)
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जारी आईपीएल के 8वें मैच में खास और बड़े रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है। साथ ही रोहित ने अपने नाम ये रिकाॅर्ड करते हुए, एमएस धोनी को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टाॅस हारकर मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ओपनिंग करने आए। रोहित ने 26 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। तो वहीं, जैसे ही रोहित शर्मा ने मुकाबले में एक छक्का लगाया, तो वैसे ही उन्होंने धोनी के एक मेगा रिकाॅर्ड को तोड़ दिया।
रोहित ने इस रिकाॅर्ड को किया नाम
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मुकाबले में एक छक्का लगाते ही मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 50 छक्के लगाए थे। विप्रज निगम की गेंद पर रोहित शर्मा के छक्के ने उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 51 छक्कों तक पहुंचा दिया। हालांकि, दिल्ली के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की।
कप्तान अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवरों में सिर्फ 22 रन दिए और खतरनाक रोहित शर्मा को आउट किया। खैर, अब रोहित के नाम अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा आईपीएल छक्के (51) लगाने का रिकाॅर्ड हो गया है।
जीत के करीब दिल्ली कैपिटल्स
दूसरी ओर, आपको इस मैच के बारे में जानकारी दें, तो एमआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रनों का लक्ष्य दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए रखा। तो वहीं, खबर लिखे जाने तक दिल्ली कैपिटल्स ने 12 ओवर बाद 3 विकेट के नुकसान पर कुल 107 रन बना लिए हैं। दिल्ली को यहां से जीत के लिए 48 गेंदों में 56 रनों की जरूरत है। समीर रिजवी 58* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें
वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?
AFG vs IND, 1st T20I: पहले टी20 मैच के दौरान कुछ ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग 11
AFG vs IND: अफगानिस्तान-भारत के बीच पहला टी20 13 सितंबर को, जानें मौसम का हाल और पिच का मिजाज?

