Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स का टूर्नामेंट में जीत से आगाज, लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया 

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स का टूर्नामेंट में जीत से आगाज, लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया 

Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के जारी 19वें सीजन का पांचवां मैच आज 1 अप्रैल, बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। बता दें इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की।

लखनऊ सुपर जायंट्स से मिले 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी डगमगा गई थी। लेकिन डीसी ने समीर रिजवी (70* रन, 47 गेंद) की नाबाद मैच विनिंग पारी और ट्रिस्टन स्टब्स (39*) के साथ पांचवें विकेट के लिए हुई 119 रनों की अटूट साझेदारी के चलते मुकाबले में जीत हासिल की।

आईपीएल 2026, एलएसजी बनाम डीसी मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और लखनऊ सुपर जायंट्स को 141 रनों पर रोक दिया। पंत एंड कंपनी 18.4 ओवरों में ऑलआउट हो गई।

टाॅप ऑर्डर में ऋषभ पंत 7, एडेन मार्करम 11, आयुष बडोनी 0 और निकोलस पूरन के 8 रनों पर जल्दी आउट होने के बाद, टीम के लिए मिचेल मार्श ने 35 और अब्दुल समद ने 36 रनों की जुझारू पारी खेली और जायंट्स को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली व गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट हासिल किए। टी नटराजन और लुंगी एनगिडी को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा कुलदीप यादव को 2 और अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला।

इसके बाद, दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ से मिले 142 रनों के टारगेट को 17.1 ओवरों में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। टीम को आज बल्लेबाजी में केएल राहुल (0) और पाथुम निसंका (1) और अक्षर पटेल (0) ने निराश किया।

हालांकि, टीम के लिए समीर रिजवी ने 70* और ट्रिस्टन स्टब्स ने 39* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। साथ ही नीतिश राणा ने 15 रनों का योगदान दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए गेंदबाजी में प्रिंस यादव को 2 और मोहम्मद शमी व मोहसिन खान को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

जन्मदिन पर क्रांति गौड़ को मिला बड़ा सरप्राइज! Hardik Pandya से की मुलाकात, मिली साइन्ड जर्सी

Kranti Gaud Meets Hardik Pandya at BCCI Centre of Excellence (image via X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भारत की महिला...

18 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs SL: Rishabh Pant ने श्रीलंका में रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कोई नहीं कर पाया है अभी तक ऐसा...

Ravindra Jadeja को क्यों मिलना चाहिए ज्यादा सम्मान? 3 वजहें जो उन्हें बनाती हैं खास

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें उतनी चर्चा नहीं मिली, जितनी उनके...

ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में David Warner दोषी करार, सिडनी की अदालत ने लगाया जुर्माना

David Warner Convicted and Fined A$1,500 for Drink Driving at Sydney Court (image via getty) David Warner drink driving case: मंगलवार, 18 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर...