Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: जायसवाल के तूफानी 100 छक्के तो सूर्या ने भी ये मुकाम किया हासिल, RR vs MI मैच में बने ये बड़े रिकाॅर्ड्स 

IPL 2026: जायसवाल के तूफानी 100 छक्के तो सूर्या ने भी ये मुकाम किया हासिल, RR vs MI मैच में बने ये बड़े रिकाॅर्ड्स 

RR vs MI (Image Credit- Twitter X)

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में राजस्थान राॅयल्स के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। मुकाबले में जायसवाल ने 32 गेंदों में 10 चौके और 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 77* रनों की नाबाद पारी खेली। इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया।

दूसरी ओर, मैच बारिश की वजह से देर से शुरू हुआ और 11-11 ओवर का मुकाबला खेला गया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रनों का लक्ष्य मुंबई के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए मुंबई सिर्फ 9 विकेट के नुकसान पर कुल 123 रन ही बना पाई।

तो वहीं, एमआई के खिलाफ 4 छक्के लगाने के बाद उन्होंने आईपीएल में अपने 100 छक्के भी पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले चौथे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं। जबकि मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने मैच में 3 गेंदों में 6 रन बनाए, लेकिन उन्होंने यह 6 रन एकमात्र छक्के से लगाए।

यह छक्का लगाते ही सूर्या ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल इतिहास में 150 छक्कों के बड़े रिकाॅर्ड को अपने नाम किया। इसके अलावा इस मैच में और भी बड़े रिकाॅर्ड बने, जो इस प्रकार हैं:

RR vs MI मैच 13 में देखने को मिले ये रिकाॅर्ड्स और स्टैट्स

1. यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल में 100 छक्के पूरे किए
2. यशस्वी जायसवाल आईपीएल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले कुल चौथे खिलाड़ी बन गए हैं (69 पारियों में)
3. आरआर ने आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक बनाया (2.4 ओवर में एमआई के खिलाफ, आईपीएल 2026)
4. आईपीएल में पहले तीन ओवरों में किसी टीम द्वारा संयुक्त रूप से सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड (आरआर ने एमआई के खिलाफ 6)
5. सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए 150 छक्के पूरे किए
6. आईपीएल इतिहास में तीसरी बार है, जब राजस्थान राॅयल्स ने सीजन के अपने पहले तीन मैच जीते हैं

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हुए आकाश चोपड़ा, नाबाद पारी को बताया खास

IND vs AFG Aakash Chopra Shubman Gill (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में शानदार बल्लेबाजी करने...

14 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हुए आकाश चोपड़ा, नाबाद पारी को बताया खास आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब...

वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए रोहित शर्मा ने भारतीय ओपनर के तौर पर रचा इतिहास

Rohit Sharma reaches huge milestone (image via getty) 13 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में, रोहित शर्मा ने ओपनर के तौर पर भारत...

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन के साथ उत्पीड़न के आरोप में 3 पुलिस अफसर सस्पेंड!

Nayeem Hasan (image via getty) नईम हसन के कथित उत्पीड़न की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जबकि घटना की व्यापक आलोचना के बाद तीन पुलिस...