Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: जानें किस वजह से LSG vs PBKS मुकाबला नहीं खेल रहे इनफाॅर्म मिचेल मार्श?

Mitchell Marsh (Image credit Twitter - X)
Mitchell Marsh (Image credit Twitter – X)

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच जारी आईपीएल सीजन का 68वां मैच, लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं, इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से इनफाॅर्म ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में क्रिकेट फैंस के मन में ये सवाल आ रहा है कि फाॅर्म में होने के बावजूद वह यह मुकाबला क्यों नहीं खेल रहे हैं? तो आइए आपके इस सवाल का जबाव देते हैं।

इस वजह से मुकाबला नहीं खेल रहे मार्श

बता दें टाॅस के समय लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि वह (मिचेल मार्श) निजी कारणों से ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए हैं। इस वजह से वह यह मुकाबला नहीं खेल रहे। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया को 30 मई से पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।

इसके बाद टीम को बांग्लादेश व्हाइट बाॅल दौरे के लिए रवाना होना है। इन दोनों सीरीज में मिचेल मार्श कंगारू टीम की कप्तानी करने वाले हैं। शायद यह एक वजह हो सकती है कि वह टीम से इन दौरे के लिए जल्दी जुड़ना चाहते हैं, जिससे टीम की तैयारियां दुरुस्त हो सकें।

दूसरी ओर, मार्श लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए जारी आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। मिचेल ने खेले गए 13 मैचों में 43.31 की औसत और 163.19 के स्ट्राइक रेट से कुल 563 रन बनाए हैं।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG): जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान

लखनऊ सुपर जायंट्स के इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: शाहबाज अहमद, दिग्विजय सिंह राठी, मणिमारन सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह

पंजाब किंग्स (PBKS): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

पंजाब किंग्स के इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: हरप्रीत बरार, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे

আরো ताजा खबर

LSG vs PBKS, Top 10 Memes: लखनऊ बनाम पंजाब मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, LSG vs PBKS: top 10 memes (image via X) श्रेयस अय्यर ने एक कप्तान वाली पारी खेली, जिसकी बदौलत पंजाब किंग्स ने शनिवार (23 मई) को लखनऊ सुपर...

गंभीर रोकेंगे श्रेयस अय्यर का रास्ता; गिल और तिलक भारत की T20I कप्तानी के दावेदार: रिपोर्ट

Shubman Gill, Shreyas Iyer and Tilak Varma (image via getty) खबरों के मुताबिक, बीसीसीआई भारत की पुरुष टी20आई कप्तानी के लिए अपने विकल्पों पर विचार कर रहा है, जिसमें श्रेयस...

IPL 2026: प्लेऑफ रेस रोमांचक मोड़ पर, RR, PBKS और KKR इस तरह कर सकती हैं क्वालिफाई

KKR vs RR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 अब अपने सबसे अहम मोड़ पर पहुंच गया है। लीग स्टेज के आखिरी मुकाबलों के साथ प्लेऑफ की तस्वीर लगभग साफ...

“छक्का कोई भी मार सकता है” विराट कोहली ने युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी को दी खास सीख

virat kohli mukul choudhry (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली एक बार फिर अपने अनुभव और सोच की वजह से चर्चा में हैं। आईपीएल 2026 के...