आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला मैच गत चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।
दूसरी ओर, आगामी सीजन में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अपने खिताबी अभियान की शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ गुवाहटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले से करेगी। तो वहीं, पिछले आईपीएल सीजन प्लेऑफ में जगह ना बना पाने वाली सीएसके इस बार प्लेऑफ के साथ ट्राॅफी भी अपने नाम करना चाहेगी।
खैर, अगर टीम को रिकाॅर्ड छठी बार ट्राॅफी जीतनी है, तो उसे विदेशी खिलाड़ियों का सही तरीके से इस्तेमाल करने की जरूरत है। इस खबर में हम आपको ऐसे 4 विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सीएसके की प्लेइंग इलेवन में खेलते हुए गेम चेंज कर सकते हैं:
1. डेवाल्ड ब्रेविस (मिडिल ऑर्डर का भरोसेमंद बल्लेबाज)
![]()
पिछले सीजन सीएसके में साउथ अफ्रीका के इस उभरते हुए सितारे को एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया, लेकिन उन्होंने कुछ मुकाबलों में ही दिखा दिया कि वे टीम के लिए क्या अहमियत रखते हैं। 22 वर्षीय ब्रेविस इस समय विश्व क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक हैं।
अपनी दमदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले ब्रेविस अपनी शानदार बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल सकते हैं। टी20 क्रिकेट में पिछली 6 पारियों में उन्होंने 180 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए थे। ब्रेविस की आक्रामक बल्लेबाजी शैली ही उन्हें दूसरों से अलग करती है और सीएसके चाहेगी कि वे इस साल एक बेहतरीन प्रदर्शन करें।
‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी
29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान
‘स्क्वाड में 15 की जगह हों 17 खिलाड़ी’ – 2027 WC से पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड की ICC से मांग

