Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: क्या आगामी सीजन से पहले रिटायर हो जाएंगे MS Dhoni? जानें सीएसके के सीईओ ने क्या कहा

IPL 2026: क्या आगामी सीजन से पहले रिटायर हो जाएंगे MS Dhoni? जानें सीएसके के सीईओ ने क्या कहा

MS Dhoni (image via getty images)

आईपीएल 2026 के लिए आगामी ऑक्शन दिसंबर के दूसरे हफ्ते में देखने को मिल सकता है। इस ऑक्शन से पहले 15 नवंबर तक टीमों के पास खिलाड़ियों को रिलीज व रिटेन करने का अंतिम समय है। इस बीच, आईपीएल के 19वें सीजन के शुरू होने से पहले इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि क्या पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी आईपीएल से रिटायर होने जा रहे हैं।

गौरतलब है कि भारत को तीन आईसीसी ट्राॅफी व चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को पांच बार चैंपियन बनाने वाले दिग्गज कप्तान एमएस धोनी की उम्र इस समय 44 की हो चुकी है। साथ ही वह साल 2020 में क्रिकेट से रिटायर भी हो चुके हैं।

ऐसे में यह सवाल हर आईपीएल सीजन के ऑक्शन से पहले शुरू हो जाता है कि धोनी इस बार आईपीएल खेलेंगे या रिटायर हो जाएंगे। दूसरी ओर, इस मामले के तूल पकड़ने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्नाथन ने साफ कर दिया है कि धोनी आगामी सीजन खेलने वाले हैं या नहीं?

काशी विश्नाथन ने दिया बड़ा बयान

हाल में ही प्रोवोक लाइफस्टाइल ने यूट्यूब पर विश्वनाथन का एक रिकॉर्डेड वीडियो शेयर किया जिसमें एक बच्चा पूछता है कि क्या धोनी रिटायर होने जा रहे हैं? इसके जवाब में विश्वनाथन कहते हैं- नहीं, धोनी रिटायर नहीं होने जा रहे। बच्चा फिर पूछता है कि वह कब रिटायर होंगे तब सीएसके के सीईओ कहते हैं- मैं उनसे पूछकर बताऊंगा। सीएसके सीईओ से सवाल पूछने वाला बच्चा कोई और नहीं बल्कि उनका पोता है।

देखें यह वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Provoke Lifestyle (@provoke_lifestyle)

एमएस धोनी के आईपीएल करियर पर एक नजर

गौरतलब है कि धोनी आईपीएल की शुरुआत यानि की साल 2008 से लगातार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, साल 2016 और 2017 में सीएसके पर बैन के चलते वह राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। खैर, धोनी ने आईपीएल में खेले गए 278 मैचों में 38.3 की औसत से कुल 5439 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...