

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल ने आखिरकार आईपीएल 2026 से अपनी गैर-मौजूदगी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर-1 मुकाबले से पहले दयाल ने कई चौंकाने वाले बयान दिए। उन्होंने साफ कहा कि इस सीजन से बाहर रहने का फैसला उनका निजी फैसला नहीं था, बल्कि यह फैसला फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट की ओर से लिया गया था।
कानूनी मामलों के बीच टीम से रहे दूर
यश दयाल इस समय गंभीर कानूनी विवादों का सामना कर रहे हैं। जयपुर और गाजियाबाद में उनके खिलाफ शोषण और यौन उत्पीड़न से जुड़े आरोपों के मामले दर्ज हैं। इन विवादों के बाद वह पूरे आईपीएल 2026 सीजन में मैदान से दूर रहे।
हालांकि, इससे पहले आरसीबी के क्रिकेट डायरेक्टर मो बॉबट ने कहा था कि दयाल निजी परिस्थितियों से गुजर रहे हैं और इसी कारण वह टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। उन्होंने यह भी कहा था कि फ्रेंचाइजी लगातार उनका समर्थन कर रही है।
अब दयाल ने पहली बार इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि टीम ने उन्हें रिलीज नहीं किया और रिटेन भी किया, जिससे उन्हें लगता है कि फ्रेंचाइजी अभी भी उन्हें महत्वपूर्ण खिलाड़ी मानती है।
दयाल ने बताया कि टीवी पर टीम को खेलते देखना उनके लिए काफी मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि कई बार मैच देखते हुए वह भावुक हो जाते हैं, लेकिन फिर खुद को याद दिलाते हैं कि यह अब भी उनकी टीम है।
उन्होंने यह भी कहा कि आईपीएल 2026 से बाहर रहने का फैसला उनका निजी फैसला नहीं था। उनके अनुसार अंतिम निर्णय हमेशा टीम मैनेजमेंट और अधिकारियों का होता है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि आरसीबी ने ऐसा फैसला क्यों लिया?
यश दयाल ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके और टीम मैनेजमेंट के बीच किसी तरह की दूरी नहीं है। उन्होंने बताया कि वह लगातार टीम के कोचिंग स्टाफ और अधिकारियों के संपर्क में हैं।
दयाल ने कहा कि उनकी बातचीत मो बॉबट, कोचिंग स्टाफ और टीम मेंटर दिनेश कार्तिक से होती रहती है। उनके मुताबिक दोनों पक्षों के बीच सबकुछ साफ है और कोई गलतफहमी नहीं है।
गौरतलब है कि यश दयाल ने पिछले सीजन में आरसीबी को पहला आईपीएल खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में उनके बयान ने आईपीएल सर्किट में नई चर्चा छेड़ दी है।
RCB vs GT, Top 10 Memes: बेंगलुरु बनाम गुजरात क्वालीफायर 1 के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
IPL 2026: पहले क्वालिफायर में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर, फाइनल में बनाई जगह
IPL 2026, Qualifier 1: विराट कोहली के नाम हुआ एक और अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने कोहली
आईपीएल प्लेऑफ में रजत पाटीदार ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सुरेश रैना का ये 12 साल पुराना ‘महारिकाॅर्ड’

