Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Schedule: आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल, डेट-टाइम, वेन्यू और पूरी मैच लिस्ट यहां देखें

IPL 2025 Schedule: आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल, डेट-टाइम, वेन्यू और पूरी मैच लिस्ट यहां देखें

KKR (Photo Source: Getty Images)

आज यानी 16 फरवरी को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है। यह शानदार टूर्नामेंट 22 मार्च से शुरू हो रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा।

इस बेहतरीन टूर्नामेंट का फाइनल मैच 25 मई को खेला जाएगा। क्वालीफायर 1, 20 मई को हैदराबाद में खेला जाएगा। यही नहीं एलिमिनेटर मैच भी हैदराबाद में होगा। एलिमिनेटर मैच 21 मई को खेला जाएगा। क्वालीफायर 2, 23 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा जबकि फाइनल मैच भी इसी वेन्यू पर खेला जाएगा।

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। पिछले साल की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन को भी अपने नाम जरुर करना चाहेगी। सनराइजर्स हैदराबाद अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 मार्च को खेलेगी जबकि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच भी 23 मार्च को खेला जाएगा।

सभी खिलाड़ी आगामी सीजन में अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स टीम अपना पहला आईपीएल 2025 मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 24 मार्च को खेलेगी जबकि गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स अपना पहला मैच 25 मार्च को अहमदाबाद में खेलते हुए नजर आएगी।

यह रहा पूरा शेड्यूल:

IPL 2025 Schedule: आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल, डेट-टाइम, वेन्यू और पूरी मैच लिस्ट यहां देखें

IPL 2025 Schedule (Pic Source-X)IPL 2025 Schedule (Pic Source-X)

 

IPL 2025 Schedule: आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल, डेट-टाइम, वेन्यू और पूरी मैच लिस्ट यहां देखें

IPL 2025 Schedule (Pic Source-X)IPL 2025 Schedule (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स हैं। इन दोनों ही टीमों ने आईपीएल की ट्रॉफी को पांच-पांच बार अपने नाम किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी आगामी सीजन में रजत पाटीदार करते हुए नजर आएंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे। संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स की कमान संभालते हुए देखा जाएगा जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस करते हुए नजर आएंगे।

श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स का कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि मुंबई इंडियंस की कप्तानी एक बार फिर से हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आएंगे। गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी में भी बड़ा बदलाव हुआ है और आगामी सीजन में वेंकटेश अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक अपने कप्तान का ऐलान नहीं किया है, हालांकि यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अक्षर पटेल या केल राहुल को दी जा सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करते हुए नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...