Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: MS Dhoni को सस्ते में रिटेन करने के लिए CSK ने चली नई चाल, BCCI के सामने रखा खास ये प्रस्ताव

MS Dhoni (Pic Source-X)

IPL 2025 और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से जुड़ी एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 मेगा-ऑक्शन से पहले एमएस धोनी को एक अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल करने की मांग की है।

गौरतलब है कि मुंबई में आईपीएल और दस फ्रेंचाइजियों के बीच हुई बैठक के दौरान CSK ने एक पुराने नियम को लागू कराने की मांग रखी। साल 2008 से लेकर 2021 तक एक नियम था कि यदि कोई खिलाड़ी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए पांच या उससे अधिक साल हो गए हैं तो उसे अनकैप्ड खिलाड़ी कर दिया जाए। अब सीएसके इस नियम को फिर से लागू करवाकर धोनी को टीम में बरकरार रखना चाहती है। हालांकि, अधिकांश फ्रेंचाइजी इस नियम के खिलाफ हैं।

बता दें कि आईपीएल ऑक्शन में अनकैप्ड खिलाड़ियों का बेस प्राइस कम रहता है। ऐसे माना जा रहा है कि सीएसके इस रास्ते से धोनी को रिटेन करने के लिए उत्सुक है। हालांकि, कई अन्य फ्रेंचाइजी लंबे समय से रिटायर हो चुके अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अनकैप्ड का दर्जा देने के पक्ष में नहीं थीं। फ्रेंचाइजियों का कहना था कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर ऑक्शन में रखना उनका अपमान करने जैसा होगा।

IPL 2022 वाली मेगा ऑक्शन से पहले CSK ने धोनी को 12 करोड़ में किया था रिटेन

बता दें कि धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। आईपीएल 2022 से पहले होने वाली मेगा ऑक्शन से पहले, धोनी सीएसके की रिटेंशन लिस्ट में रवींद्र जडेजा के बाद दूसरे खिलाड़ी थे, जिन्हें फ्रैंचाइजी के नीलामी पर्स से 12 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा गया था। उस साल एक अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन करने पर टीम को सिर्फ 4 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े थे।

IPL 2024 से पहले जब एमएस धोनी ने कप्तानी छोड़ी थी और बतौर प्लेयर खेलने का फैसला किया था, तो सभी को ऐसा लग रहा था कि यह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है, लेकिन धोनी ने अभी तक संन्यास का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में सभी के मन में एक ही सवाल है कि क्या धोनी आईपीएल 2025 में खेलते हुए दिखेंगे या नहीं। इसको लेकर खुद धोनी ने कहा कि, वह और सीएसके 2025 सीजन खेलने पर निर्णय लेने से पहले नियमों को लेकर हुई बैठ को अंतिम रूप दिए जाने का इंतजार कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

‘मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का रखा लक्ष्य

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने वाले इस युवा बल्लेबाज ने अब टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने...

IPL 2026: कोहली और गिल की जंग तय करेगी क्वालीफायर मैच का नतीजा: साइमन डूल

Kohli and Gill (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच धर्मशाला के...

25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. आईपीएल 2026 के बाद 4 कप्तानों की कुर्सी खतरे में, आकाश चोपड़ा ने बताया ‘पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या’ आईपीएल 2026 खत्म होने...

IPL 226: रियान पराग के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- ऐसी बातें मत करो जो किसी को समझ न आए

Manoj Tiwary Riyan Parag (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार अंदाज में प्लेऑफ में जगह बना ली। वानखेड़े स्टेडियम में...