Skip to main content

ताजा खबर

‘दो साल के लिए करो बैन’- आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने BCCI के सामने रखी विदेशी प्लेयर्स पर कार्रवाई करने की मांग

‘दो साल के लिए करो बैन’- आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने BCCI के सामने रखी विदेशी प्लेयर्स पर कार्रवाई करने की मांग
IPL Auction (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजियों के मालिकों ने सामूहिक रूप से उन विदेशी खिलाड़ियों पर दो साल का प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है जो बिना किसी कारण के नीलामी में खरीदे जाने के बाद टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लेते हैं। आईपीएल फ्रेंचाइजी इस नियम को इसलिए लाना चाहती है क्योंकि कई विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन में खरीदे जाने के बाद अपना नाम अंतिम समय में वापस ले लेते हैं जिससे टीम कॉम्बिनेशन पर फर्क पड़ता है।

दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीगों में से एक, आईपीएल को नीलामी में खरीदे जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के टूर्नामेंट से हटने के कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। टीमों का कहना है कि विदेशी खिलाड़ी आईपीएल ऑक्शन के बाद अचानक अपना नाम वापस ले लेते हैं जिससे टीम के प्रदर्शन और रणनीति पर गहरा असर पड़ता है। इससे उनका पूरा टूर्नामेंट खराब हो जाता है।

टीमों ने कहना है कि, अगर खिलाड़ी को चोट लगे तो वहां उसे छूट दी जा सकती है लेकिन कई खिलाड़ी ऑक्शन में कम कीमत मिलने की वजह से नाम वापस लेते हैं। तो उस पर बैन लगना चाहिए।

पिछले सीजन कई खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत कारणों की वजह से अपना नाम वापस लिया था

पिछले कुछ सीजन में जेसन रॉय, एलेक्स हेल्स, हैरी ब्रूक और वानिंदु हसरंगा जैसे खिलाड़ियों ने बिना किसी ठोस वजह के अपना नाम वापस ले लिया था। इसके अलावा खिलाड़ियों के रिटेंशन की संख्या को लेकर लगातार चर्चा देखने को मिल रही है। मौजूदा वक़्त में टीमों के पास मेगा ऑक्शन से पहले सिर्फ चार खिलाड़ियों को रिटेन की ही इजाजत है।

रिटेन खिलाड़ियों के नंबर को 8 तक बढ़ाए जाने की बात कही जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रिटेन खिलाड़ियों के नंबर्स में इजाफा होता है या नहीं। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने कुछ और भी डिमांड रखी है। अब देखना ये होगा कि, बबीसीसीआई आने वाले आईपीएल सीजन के लिए रिटेंशन से जुड़ी क्या फैसला लेती है।

আরো ताजा खबर

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...