Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Mega Auction: नितीश राणा के आने से राजस्थान रॉयल्स का बल्लेबाजी लाइनअप हुआ और भी मजबूत

Nitish Rana. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में भारतीय टीम के जबरदस्त खिलाड़ी नितीश राणा को राजस्थान रॉयल्स ने 4.20 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। नितीश राणा का प्रदर्शन भारतीय घरेलू क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। यही नहीं इंडियन प्रीमियर लीग में भी इस बेहतरीन खिलाड़ी ने अपनी छाप छोड़ी है।

बता दें कि, उंगली में चोट लगने की वजह से नितीश राणा इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सिर्फ दो ही मुकाबले खेल पाए थे जिसमें उन्होंने 123 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 42 रन बनाए थे। नीतीश इस बात से काफी निराश थे कि उन्हें पिछले सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करने का ज्यादा मौका नहीं मिला।

इंडियन प्रीमियर लीग में नितीश राणा ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और 107 मैच में 28.65 के औसत से 2636 रन बनाए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 18 अर्धशतक बनाए हैं। यही नहीं नीतीश राणा ने इंडियन प्रीमियर लीग में 10 विकेट भी झटके है।

राजस्थान रॉयल्स की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे नितीश राणा

बता दें कि, राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन यानी 2008 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। इसके बाद से ही राजस्थान रॉयल्स इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को जीत नहीं पाई है। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी जगह पक्की की थी लेकिन गुजरात टाइटंस ने उन्हें इस शानदार मैच में हराया था।

नितीश राणा के पास आईपीएल में खेलने का काफी अनुभव है और उनके आने से राजस्थान रॉयल्स का बल्लेबाजी लाइनअप और भी मजबूत हो गया है। संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल का साथ नितीश राणा टॉप ऑर्डर में काफी अच्छी तरह से देंगे। वो खुद यही चाहेंगे कि राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 की ट्रॉफी को अपने नाम करें।

इस नीलामी में अभी तक राजस्थान रॉयल्स ने कई जबरदस्त खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। आगामी सीजन में राजस्थान टीम काफी मजबूत नजर आ रही है।

আরো ताजा खबर

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...

लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा

Virat Kohli and Eknath Shinde (Image credit Twitter – X) Eknath Shinde meets Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने 11 सितंबर 2026 को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री...