Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Auction: AI प्रेडिक्ट, जानें कितनी होगी मोहम्मद सिराज की कीमत और किस टीम से खेलेंगे?

Mohammed Siraj (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने सभी को चौंकाते हुए अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को टीम से रिलीज कर दिया है। इस बार आईपीएल ऑक्शन सऊदी अरब के Jeddah में 24 और 25 नवंबर को होने जा रहा है। तो वहीं इससे पहले हम आपको इस आर्टिकल में सिराज की एआई (AI) ने क्या कीमत तय की है और वह किस टीम की ओर से खेल सकते हैं, उसके बारे में बताने जा रहे हैं।

गौरतलब है कि सिराज ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए थी। उस सीजन 20 लाख के बेस प्राइस वाले सिराज को SRH ने 2.60 करोड़ रुपए में खरीदा था। डेब्यू सीजन में सिराज ने खेले गए 6 मैचों में 10 विकेट अपने नाम किए। इसके बाद आईपीएल 2018 के मेगा ऑक्शन में सिराज को फेमस फ्रेंचाइजी आरसीबी ने अपने साथ जोड़ा। यहां सिराज ने टीम के लिए कुल 7 सीजन खेले।

आरसीबी के लिए सिराज का बेस्ट प्रदर्शन साल 2023 आईपीएल सीजन में आया। इस सीजन उन्होंने खेले गए 14 मैचों में 19.79 की औसत और 15.79 के स्ट्राइक रेट से 19 विकेट अपने नाम किए थे। तो वहीं आईपीएल के पिछले सीजन में सिराज ने खेले गए 14 मैचों में 33.07 की औसत से सिर्फ 15 विकेट अपने नाम किए थे।

हालांकि, सिराज इस साल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। टूर्नामेंट के पहले हाफ में शानदार अंदाज में नजर आए सिराज को, दूसरे हाफ में कुलदीप यादव ने रिप्लेस किया। तो वहीं इस समय 30 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी तीनों फाॅर्मेट में खराब फाॅर्म से गुजर रहा है। लेकिन सिराज का अनुभव किसी भी आईपीएल टीम के लिए बेशकीमती हो सकता है।

इतने करोड़ में बिक सकते हैं सिराज

इस बीच AI ने आईपीएल 2025 के ऑक्शन के दौरान मोहम्मद सिराज के सोल्ड प्राइस और टीम के बारे में जानकारी दी है। इस प्रेडिक्शन के अनुसार 10 से 15 करोड़ में वह वापिस राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से खेल सकते है। जबकि ऑक्शन में उन्हें खरीदने के लिए किन्हीं दो टीमों के बीच जंग हुई, तो 15 से 18 करोड़ के बीच में मुंबई इंडियंस या पंजाब किंग्स में से कोई एक टीम उन्हें खरीद सकती है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...