Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: AI ने चेन्नई सुपर किंग्स के शुरुआती प्लेइंग XI की भविष्यवाणी की

IPL 2025: AI ने चेन्नई सुपर किंग्स के शुरुआती प्लेइंग XI की भविष्यवाणी की

CSK. (Source:X/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। आगामी सीजन में टीम जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह जरूर बनना चाहेगी।

बता दें कि, चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम किया है। आगामी सीजन में महेंद्र सिंह धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए देखा जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन को 9.75 करोड़ रुपए में खरीदा। यही नहीं युवा स्पिनर नूर अहमद भी आगामी सीजन में चेन्नई टीम की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

हाल ही में AI ने आईपीएल 2025 की चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग XI की भविष्यवाणी की है। इसी को लेकर आज हम आपको बताते हैं।

ओपनर: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान) और डेवोन कॉनवे 

IPL 2025: AI ने चेन्नई सुपर किंग्स के शुरुआती प्लेइंग XI की भविष्यवाणी की

Ruturaj Gaikwad and Devon Conway (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में एक बार फिर से ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए देखा जाएगा। ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे आगामी सीजन में टीम की ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। इस फ्रेंचाइजी की ओर से दोनों ही खिलाड़ियों ने अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है और आगामी सीजन में भी ऐसा ही देखने को मिलेगा।

मिडिल ऑर्डर: राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी 

IPL 2025: AI ने चेन्नई सुपर किंग्स के शुरुआती प्लेइंग XI की भविष्यवाणी की

MS Dhoni and Shivam Dube (Pic Source-Twitter)

आगामी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत दिख रहा है। नंबर तीन पर राहुल त्रिपाठी को बल्लेबाजी करते हुए देखा जाएगा जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में हमेशा ही जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता है। यही नहीं टीम के पास शिवम दुबे और महेंद्र सिंह धोनी भी हैं जो किसी भी समय आक्रामक क्रिकेट खेलते हुए और बड़े-बड़े छक्के लगाते हुए चेन्नई की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी काफी अच्छे फिनिशर है और एक बार फिर से उन्हें इसी भूमिका में देखा जाएगा।

ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और सैम करन 

IPL 2025: AI ने चेन्नई सुपर किंग्स के शुरुआती प्लेइंग XI की भविष्यवाणी की

Ravindra jadega (Photo Source : NDTV)

आगामी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ऑलराउंडर सूची भी काफी मजबूत दिख रही है। रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को आगामी सीजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। रविचंद्रन अश्विन और साथ में सैम करन की चेन्नई टीम में वापसी हुई है। यह तीनों ही खिलाड़ी गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे।

गेंदबाज: मथीशा पथिराना, नूर अहमद, मुकेश चौधरी 

IPL 2025: AI ने चेन्नई सुपर किंग्स के शुरुआती प्लेइंग XI की भविष्यवाणी की

Matheesha Pathirana (Pic Source-X)

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मथीशा पथिराना का प्रदर्शन हमेशा ही शानदार रहा है। फ्रेंचाइजी ने इस बेहतरीन तेज गेंदबाज को रिटेन किया है। मथीशा पथिराना के अलावा आगामी सीजन में मुकेश चौधरी को भी धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। यही नहीं टीम में स्पिन गेंदबाजी विकल्प के रूप में नूर अहमद भी है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है।

चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2025 में AI संभावित प्लेइंग XI

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, सैम कुरेन, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, रविचंद्रन अश्विन

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...

‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

David Warner Slams Australia’s Batting After Series Defeat to South Africa (image via getty) David Warner slams Australia: केपटाउन के न्यूलैंड्स में सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण...

‘RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा’ वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान

Jacob Duffy and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जैकब डफी, दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के खिलाफ खेलने के लिए काफी...

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...