Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग XI, किसे मिलेगा पहले मैच में मौका? जानिए यहां

CSK vs PBKS (Photo Source: IPL/BCCI)

IPL 2025 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी ने मजबूत स्क्वॉड बनाया है। सऊदी अरब के जेद्दा में हुए मेगा ऑक्शन में आईपीएल फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी शामिल किए। चूंकि ये मेगा ऑक्शन था तो इस बार कई बड़े प्लेयर्स नई फ्रेंचाइजी में शामिल हुए। अब सभी 10 फ्रेंचाइजी ने मजबूत टीम का चयन कर लिया है तो ऐसे में अब उनका अगला काम इसमें से एक मजबूत प्लेइंग इलेवन बनाने का होगा। इस आर्टिकल में हम आज आपको बताएंगे कि आगामी सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की सम्भावित प्लेइंग XI क्या हो सकती है।

पिछले सीजन में CSK का प्रदर्शन काफी उतार चढ़ाव वाला रहा था। टीम की अगुवाई ऋतुराज गायकवाड़ ने की थी। आगामी सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने कुछ नए खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने अपने कोर प्लेयर को रिटेन भी किया था। तो अब उनके पास जो स्क्वॉड उससे एक मजबूत प्लेइंग XI बनाने का मौका होगा।

 IPL 2025: CSK की प्रेडिक्टेड प्लेइंग XI IPL 2025 के लिए

टॉप ऑर्डर की बात करें तो ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे उनके लिए ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं। वहीं नंबर तीन पर रचिन रवींद्र को को मौका मिल सकता है। इस सीजन उन्होंने नंबर चार के लिए राहुल त्रिपाठी को शामिल किया और वो यहां अच्छा प्रदर्शन करते हुए दिख सकते हैं। वहीं इसके बाद शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा और एमएस धोनी आखिरी के ओवर में टीम को फिनिशिंग टच दे सकते हैं।

गेंदबाजी की बात करें तो उनके पास मथिसा पथिराना, खलील अहमद के रूप में शानदार दो तेज गेंदबाज मौजूद हैं। वहीं स्पिन डिपार्टमेंट में उनके पास नूर अहमद और रवि अश्विन जैसे बेहतरीन स्पिनर मौजूद हैं। अगर टीम चेन्नई में अपने होम ग्राउंड में खेलती है तो वहां वो दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर के साथ मैदान पर उतर सकती है, वहीं अवे मैचों में ये कॉम्बिनेशन चेंज हो सकता है। वहां फ्रेंचाइजी कंडीशन को देखते हुए अपने प्लेइंग XI में बदलाव कर सकती है।

CSK संभावित प्लेइंग XI: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), आर अश्विन, मथिसा पथिराना, खलील अहमद, नूर अहमद।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का फुल स्क्वाॅड

रुतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, खलील अहमद, एमएस धोनी, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, विजय शंकर, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा , गुरजापनीत सिंह, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, नाथन एलिस, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, श्रेयस गोपाल

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...

‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

David Warner Slams Australia’s Batting After Series Defeat to South Africa (image via getty) David Warner slams Australia: केपटाउन के न्यूलैंड्स में सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण...

‘RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा’ वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान

Jacob Duffy and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जैकब डफी, दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के खिलाफ खेलने के लिए काफी...

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...