Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 से पहले एड शीरन राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों संग जमकर मस्ती करते आए नजर, देखें वीडियो

IPL 2025 से पहले एड शीरन राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों संग जमकर मस्ती करते आए नजर देखें वीडियो

Ed Sheeran (Pic Source-X)

ऐसा काफी बार देखने को मिला है कि फेमस सेलिब्रिटी क्रिकेट के खेल को लुत्फ उठाते हुए नजर आते हैं। हाल ही में फेमस सिंगर‌ एड शीरन को आईपीएल की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के कैंप में देखा गया। वह खिलाड़ियों के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आए।

यही नहीं एड शीरन ने सभी के साथ क्रिकेट का लुत्फ भी उठाया। वह खिलाड़ियों से मिले और राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहनकर खूबसूरत पल को एन्जॉय किया। राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पूरा वीडियो साझा किया है।

वीडियो में  भारतीय खिलाड़ी रियान पराग और तुषार देशपांडे को मशहूर गायक एड शीरन को गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है। यही नहीं राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने एड शीरन को शेन वार्न की जर्सी भी तोहफे में दी।

यहां देखें वीडियो:

राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग में

बता दें कि, राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2008 सीजन में ट्रॉफी को अपने नाम किया था। यह इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण था। दिवंगत शेन वार्न की कप्तानी में राजस्थान ने खिताब को अपने नाम किया था। हालांकि, इसके बाद से राजस्थान रॉयल्स आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं। 2022 संस्करण में राजस्थान रॉयल्स ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।

हालांकि, फाइनल में उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भले ही 2022 संस्करण का खिताब राजस्थान रॉयल्स ना जीत पाया हो, लेकिन वह आगामी सीजन में जरूर खिताब जीतना चाहेगा।आईपीएल 2025 में राजस्थान की कप्तानी संजू सैमसन करते हुए नजर आएंगे। टीम ने नीलामी में कई धाकड़ खिलाड़ियों को शामिल किया है।

राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2025 के लिए:

संजीव सैमसन (कप्तान), शुभम दुबे, शिमरॉन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, नितीश राणा, कुणाल सिंह राठौर, वैभव सूर्यवंशी, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, अशोक शर्मा, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, आकाश माधवाल, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, महेश थीकशना, युद्धवीर सिंह.

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: पूरी तरह फिट न होने के बावजूद 4 खिलाड़ियों को भारतीय T20I टीम में शामिल क्यों किया गया?

Harshit Rana, Jasprit Bumrah and Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टीम...

“बाबर आजम बने ‘डमी कप्तान’, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए था”: पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज राशिद लतीफ ने साधा निशाना

Rashid Latif Slams Babar Azam as ‘Dummy Captain’, Says He Should Have Resigned (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज राशिद लतीफ ने बाबर आजम की कड़ी आलोचना करते हुए...

श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल और सोनल दिनुशा को शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आईसीसी की ताजा रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है।...

अजीत अगरकर बने रहेंगे चीफ सेलेक्टर या होगी विदाई? BCCI के साथ जल्द हो सकती है आर-पार की बैठक

BCCI to Meet Ajit Agarkar Soon to Decide Chief Selector Future: Report (image via getty) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जल्द ही अजीत अगरकर के साथ एक अहम बैठक करने...