Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 से पहले एड शीरन राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों संग जमकर मस्ती करते आए नजर, देखें वीडियो

IPL 2025 से पहले एड शीरन राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों संग जमकर मस्ती करते आए नजर देखें वीडियो

Ed Sheeran (Pic Source-X)

ऐसा काफी बार देखने को मिला है कि फेमस सेलिब्रिटी क्रिकेट के खेल को लुत्फ उठाते हुए नजर आते हैं। हाल ही में फेमस सिंगर‌ एड शीरन को आईपीएल की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के कैंप में देखा गया। वह खिलाड़ियों के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आए।

यही नहीं एड शीरन ने सभी के साथ क्रिकेट का लुत्फ भी उठाया। वह खिलाड़ियों से मिले और राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहनकर खूबसूरत पल को एन्जॉय किया। राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पूरा वीडियो साझा किया है।

वीडियो में  भारतीय खिलाड़ी रियान पराग और तुषार देशपांडे को मशहूर गायक एड शीरन को गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है। यही नहीं राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने एड शीरन को शेन वार्न की जर्सी भी तोहफे में दी।

यहां देखें वीडियो:

राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग में

बता दें कि, राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2008 सीजन में ट्रॉफी को अपने नाम किया था। यह इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण था। दिवंगत शेन वार्न की कप्तानी में राजस्थान ने खिताब को अपने नाम किया था। हालांकि, इसके बाद से राजस्थान रॉयल्स आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं। 2022 संस्करण में राजस्थान रॉयल्स ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।

हालांकि, फाइनल में उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भले ही 2022 संस्करण का खिताब राजस्थान रॉयल्स ना जीत पाया हो, लेकिन वह आगामी सीजन में जरूर खिताब जीतना चाहेगा।आईपीएल 2025 में राजस्थान की कप्तानी संजू सैमसन करते हुए नजर आएंगे। टीम ने नीलामी में कई धाकड़ खिलाड़ियों को शामिल किया है।

राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2025 के लिए:

संजीव सैमसन (कप्तान), शुभम दुबे, शिमरॉन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, नितीश राणा, कुणाल सिंह राठौर, वैभव सूर्यवंशी, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, अशोक शर्मा, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, आकाश माधवाल, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, महेश थीकशना, युद्धवीर सिंह.

আরো ताजा खबर

IPL 2027: ऑक्शन से पहले 14.20 करोड़ की कीमत वाले खिलाड़ी को रिलीज करने की तैयारी में CSK 

Prashant Veer (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2027 के ऑक्शन से पहले सभी टीमें अपनी-अपनी ऑक्शन तैयारियों को दुरुस्त करने में लगी हुई हैं। बता दें इस बार आईपीएल ऑक्शन...

NZ vs IND 2026, ODI Series: टॉप 3 गेंदबाज जिन पर टिकी रहेंगी सबकी नजरें

NZ vs IND 2026, ODI Series: top 3 bowlers to watch out for (image via getty) एक रोमांचक टी20आई सीरीज के बाद, जहां न्यूजीलैंड की देर से वापसी के बाद...

NZ vs IND: ऑकलैंड में कुछ इस प्रकार हैं भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे स्टैट्स 

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है। पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद, अब पांच मैचों की वनडे सीरीज...

AUS vs ENG 2026: व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, 18 महीने बाद टीम में लौटा ये खिलाड़ी

AUS vs ENG 2026: Australia recall Mahli Beardman in their squad for England series (image via getty) ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी घरेलू सीरीज के लिए एक नई वाइट-बॉल...