Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: मेगा ऑक्शन में वाशिंगटन सुंदर पर बड़ी बोली लगने को है तैयार, इन 3 फ्रेंचाइजियों ने शानदार ऑलराउंडर के लिए दिखाई अपनी रुचि

IPL 2025 मेगा ऑक्शन में वाशिंगटन सुंदर पर बड़ी बोली लगने को है तैयार इन 3 फ्रेंचाइजियों ने शानदार ऑलराउंडर के लिए दिखाई अपनी रुचि

Washington Sundar (Pic Source X)

भारतीय टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में दमदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। इस युवा खिलाड़ी ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। यही नहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में भी वाशिंगटन सुंदर को धुआंधार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस ने आगामी सीजन के मेगा ऑक्शन से पहले वाशिंगटन सुंदर को अपनी टीम में शामिल करने की रुचि दिखाई है। सुंदर के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि उनके पास टी20 क्रिकेट का भी काफी अनुभव है और घरेलू क्रिकेट में भी इस शानदार खिलाड़ी ने अपनी छाप छोड़ी है।

एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि, ‘सुंदर को आगामी सीजन की बोली में शामिल किया जा सकता है। इस समय चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस ने वाशिंगटन सुंदर को अपनी टीम में शामिल करने के लिए रुचि दिखाई है। मेरे मुताबिक वाशिंगटन सुंदर को आगामी सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद रिलीज कर देंगे। हालांकि राइट टू मैच कार्ड के जरिए सनराइजर्स हैदराबाद वाशिंगटन सुंदर को अपनी टीम में शामिल फिर से कर सकते हैं।’

आईपीएल 2024 में वाशिंगटन सुंदर का प्रदर्शन रहा था निराशाजनक

बता दें कि, इस शानदार ऑलराउंडर का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में निराशाजनक रहा था। वाशिंगटन सुंदर ने पिछले संस्करण में सिर्फ दो ही मैच खेले थे जिसमें उन्होंने एक ही विकेट अपने नाम किया था। उन्होंने पिछले सीजन में 5 ओवर फेके थे जिसमें सुंदर ने 73 रन लुटाए थे। सुंदर ने अभी तक टीम इंडिया की ओर से 52 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 23.48 के औसत से 47 विकेट झटके हैं। यही नहीं उन्होंने एक अर्धशतक की बदौलत 161 रन भी बनाए हैं।

आगामी सीजन में वाशिंगटन सुंदर भी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। फिलहाल वाशिंगटन सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीसरे टेस्ट मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करना होगा और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। अभी तक इन दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट खेले जा चुके हैं और दोनों को न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया है। सुंदर को सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी बहुमूल्य प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...