Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: मुझे नहीं लगता कि SRH पैट कमिंस को 18 करोड़ रुपए देंगे: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के रिटेंशन को लेकर आकाश चोपड़ा ने रखा अपना पक्ष

IPL 2025 मुझे नहीं लगता कि SRH पैट कमिंस को 18 करोड़ रुपए देंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के रिटेंशन को लेकर आकाश चोपड़ा ने रखा अपना पक्ष

Pat Cummins (Pic Source-X)

पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा का मानना है कि सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले पैट कमिंस को रिटेन नहीं करेंगे। बता दें कि, सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 की नीलामी में अनुभवी तेज गेंदबाज पैट कमिंस को 20.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था।

यही नहीं सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपनी टीम का कप्तान भी नियुक्त किया था। पैट कमिंस ने भी अपनी टीम को निराश नहीं किया और सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 के फाइनल में अपनी जगह पक्की थी। उन्होंने कप्तानी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी दमदार प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘पैट कमिंस ने कहा कि उन्हें इस बात का पता नहीं है कि वो आईपीएल में आएंगे या नहीं क्योंकि बाकी चीजें भी हैं। लगातार क्रिकेट खेला जाना है और सोच भी सबकी अलग-अलग हो सकती है क्योंकि एशेज भी है और वर्ल्ड कप भी। चैंपियंस ट्रॉफी भी खेला जाना है और इन सब के बीच में आईपीएल भी कहीं ना कहीं फिट जरूर बैठता है। उन्होंने यह भी कहा था कि नया नियम लागू हो गया है।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर नीलामी में उनका नाम शामिल हो गया तो वो पीछे नहीं हटेंगे। मिचेल स्टार्क और बाकी खिलाड़ी जा चुके हैं और मुझे ऐसा लगता है कि सनराइजर्स हैदराबाद उन्हें रिटेन नहीं करेंगे। वो उन्हें 18 करोड़ रुपए नहीं देंगे। ऐसा मुझे लगता है भले ही उन्होंने कप्तानी और गेंदबाजी शानदार तरीके से की हो।’

पैट कमिंस को रिलीज कर दिया जाएगा: आकाश चोपड़ा

पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘पैट कमिंस को रिलीज कर दिया जाएगा और नीलामी में भी वह अपना नाम नहीं रखेंगे। यह भी हो सकता है कि 6 महीने बाद पैट कमिंस वापसी कर सकते हैं क्योंकि उनकी कप्तानी में ही फ्रेंचाइजी ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। आप रिटेन नहीं होना चाहेंगे। आप खुद जाना चाहेंगे।’

बता दें कि, पैट कमिंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 18 विकेट झटके थे। उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम के बल्लेबाजों के ऊपर लगातार दबाव बनाया था।

আরো ताजा खबर

17 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के लिए जो रूट वही हैं जो भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं: अनिल कुंबले भारत के पूर्व कप्तान...

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर ICC ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध, ‘सब्सटेंस ऑफ एब्यूज’ के सेवन का लगा आरोप

ICC Sanctions Pakistan’s Mohammad Nawaz Over Anti-Doping Breach (image via getty) पाकिस्तान के ऑलराउंडर क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने के लिए कार्रवाई की है।...

रोहित शर्मा का विकल्प: ये 3 युवा ओपनर्स ले सकते हैं ODI टीम में ‘हिटमैन’ की जगह

3 Openers Who Can Replace Rohit Sharma in the Indian ODI Squad (image via getty) 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की ओर भारत का सफर तेजी से आगे बढ़ रहा...

रोहित शर्मा के वनडे करियर पर संकट! रिपोर्ट में लॉर्ड्स वनडे को बताया आखिरी मैच, विराट को लेकर भी रिपोर्ट आई सामने

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ...