Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: तीन टॉप खिलाड़ी जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद आगामी मेगा ऑक्शन से पहले कर सकती है रिलीज

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था और पैट कमिंस की कप्तानी में टीम ने इस शानदार टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में दमदार रहा था।

भले ही आईपीएल 2024 सीजन की ट्रॉफी को सनराइजर्स हैदराबाद अपने नाम ना कर पाए हो लेकिन 2025 सीजन को टीम जरूर जीतना चाहेगी। आईपीएल 2024 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। अब सभी खिलाड़ियों की निगाहें 2025 सीजन पर होगी। आज हम आपको बताते हैं तीन टॉप के खिलाड़ी जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद आगामी मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है।

3- पैट कमिंस

IPL 2025: तीन टॉप खिलाड़ी जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद आगामी मेगा ऑक्शन से पहले कर सकती है रिलीज

Pat Cummins (Pic Source-X)

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस को रिलीज करना बहुत ही मुश्किल फैसला हो सकता है क्योंकि उन्हीं की कप्तानी में टीम ने 2018 के बाद पहली बार फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। उन्होंने कप्तानी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 18 विकेट झटके थे।

पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.5 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के लिए आने वाला समय काफी व्यस्त होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल 2025 में काफी व्यस्त होगा और पैट कमिंस का आईपीएल 2025 में खेलना बहुत ही मुश्किल लग रहा है। हालांकि पैट कमिंस ने अभी तक इसको लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की है कि वो आईपीएल के आगामी संस्करण में भाग लेंगे या नहीं।

अगर अनुभवी तेज गेंदबाज आईपीएल के आगामी सीजन में भाग नहीं लेते हैं तो सनराइजर्स हैदराबाद को मजबूरन उन्हें रिलीज करना पड़ेगा।

2- नीतीश कुमार रेड्डी

IPL 2025: तीन टॉप खिलाड़ी जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद आगामी मेगा ऑक्शन से पहले कर सकती है रिलीज

Nitish Kumar Reddy (Photo Source: X/Twitter)

युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और तमाम फैंस का दिल जीता था। नीतीश कुमार रेड्डी के पास यह काबिलियत है कि वो तेज गेंदबाजी के खिलाफ ही नहीं बल्कि स्पिनर्स के खिलाफ भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए तेजी से रन बना सकते हैं।

यही नहीं गेंदबाजी से भी नीतीश कुमार रेड्डी अपनी टीम को महत्वपूर्ण सफलता दिला सकते हैं। हाल ही में नीतीश कुमार रेड्डी ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में टीम इंडिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद उनको 2025 सीजन से पहले रिलीज कर सकती है।

ऐसा इसलिए क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नीतीश कुमार रेड्डी को 11 करोड़ रुपए देना आगामी सीजन में इतना आसान नहीं होगा। नीतीश कुमार रेड्डी की गेंदबाजी की बात की जाए तो भले ही उन्होंने आईपीएल 2024 में कई महत्वपूर्ण विकेट लिए लेकिन उन्होंने रन भी काफी लुटाए हैं। हैदराबाद टीम के पास ऐसे और भी कई खिलाड़ी हैं जो बल्लेबाजी के साथ-साथ पार्ट टाइम गेंदबाजी भी कर सकते हैं।

1- उमरान मलिक

IPL 2025: तीन टॉप खिलाड़ी जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद आगामी मेगा ऑक्शन से पहले कर सकती है रिलीज

Umran Malik (Photo Source: X/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले दो सीजन उमरान मलिक की योजना के तहत नहीं गए। बता दें कि, उमरान मलिक ने 2022 सीजन में 22 विकेट लिए थे। यही नहीं पिछले दो सीजन में उन्होंने सिर्फ पांच विकेट हासिल किए। 2024 संस्करण में इस बेहतरीन तेज गेंदबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सिर्फ एक ही मैच खेला।

उमरान मलिक के साथ यह भी परेशानी देखी गई है कि वो लगातार चोटिल हुए हैं और इसी वजह से उन्हें मौके भी बहुत ही कम मिले हैं। सनराइजर्स हैदराबाद का गेंदबाजी लाइनअप काफी मजबूत है और ऐसा कहा जा सकता है कि 2025 सीजन में उन्हें उमरान मलिक की जरूरत नहीं होगी।

सनराइजर्स हैदराबाद टीम आईपीएल 2025 से पहले जम्मू और कश्मीर के आक्रामक तेज गेंदबाज उमरान मलिक को रिलीज कर सकती हैं।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...